विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी शुरू; 16 जिलों में बारिश और ओले पड़ने को लेकर अलर्ट जारी

Published: Fri, 27 Dec 2024 07:57 AM (IST)

हरियाणा (Rain in Haryana) में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के ...और पढ़ें

हरियाणा के 16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। फाइल फोटो
हरियाणा के 16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा में बदला मौसम
  2. रात 12 बजे के बाद से बूंदाबांदी
  3. 16 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शुक्रवार से हवा बदल जाएंगी। इससे पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना हैं। प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

बालसमंद में 3.9 डिग्री पहुंचा तापमान

वहीं, देर रात कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। पिछले दिनों 23 दिसंबर को भी प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ गई थी। वहीं, वीरवार को हिसार का बालसमंद क्षेत्र 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में दूसरे दिन भी -7 डिग्री तक गिरा पारा; दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

अब वर्षा से फसलों को फायदा होगा मगर ओलावृष्टि से नुकसान होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानियों के अनुसार 27 को वर्षा के बाद प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। प्रदेश में वीरवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में कोहरे, वर्षा ओलावृष्टि का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

  • अंबाला
  • यमुनानगर
  • करनाल
  • महेंद्रगढ़
  • रेवाड़ी
  • झज्जर
  • गुरुग्राम
  • मेवात
  • पलवल
  • फरीदाबाद
  • रोहतक
  • सोनीपत
  • पानीपत
  • हिसार
  • भिवानी
  • चरखी दादरी

यलो अलर्ट

  • पंचकूला
  • कुरुक्षेत्र
  • कैथल
  • सिरसा
  • फतेहाबाद
  • जींद

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम में शुक्रवार को बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 दिसंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, वीरवार सुबह कोहरा छाया रहा। जिसके चलते अनेक लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। इसके अलावा जिला की हवा भी प्रदूषित रही और जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स 256 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब स्थिति को दर्शाता है।

29 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना

रोहतक में वीरवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन बाद में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मैदान में धूप सेंकते देखा गया। इसके अलावा आमजन भी पार्क या गलियों में धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, शाम को फिर से कोहरा छाने लगा और सर्दी बढ़ गई।

हवा की गति भी पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 दिसंबर रात्रि से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से 27 व 28 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। हालांकि, 29 दिसंबर से मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

कोहरे में हादसे, तीन की मौत

घने कोहरे के चलते चंडीगढ़ के डेराबस्सी में स्कूल बस को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट गई। ईगरा में भिवानी की बस अज्ञात वाहन की वजह से असंतुलित होकर पलट गई। इधर, जींद में दो सड़क हादसों में दंपती सहित चार की मौत हो गई। करनाल में सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। कार चालक घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- Ladakh News: माइनस 25 डिग्री तापमान में गर्माहट ला रहे आइस गेम्स, गुलजार होने लगे हॉकी रिंग, खेलों का उठा रहे लुत्फ