विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टंकियों में 'बीमारी'! हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पानी के सैंपल फेल, शिक्षा मंत्री के गृह जिले के भी 28 स्कूल

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:00 PM (IST)

हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं, जिनमें प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति सबसे खराब है।

हरियाणा के स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल (फाइल फोटो)

हरियाणा के स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 398 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल।

  2. प्राथमिक विद्यालयों में दूषित पानी की समस्या अधिक गंभीर।

चेतन वर्मा, हिसार। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्यास बुझाना आसान नहीं है। कारण है पहली से 12वीं कक्षा के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं। अर्थात 398 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है। शेष 6071 स्कूलों में पानी पीने योग्य है। जबकि 7828 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की जांच होनी बाकी है।

बता दें कि प्रदेश में 1 से 12वीं कक्षा के कुल 14297 सरकारी स्कूल है। खास बात है कि प्राइमरी स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल अधिक फेल हुए है। उनमें पहली से 5वीं कक्षा के 5 साल से 9 साल के बच्चे पढ़ते हैं। ये हम नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पानी के सैंपल की रिपोर्ट में उजागर हुआ है।

इससे भी हैरान कर देने वाली बात है कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का गृह जिला पानीपत छठे स्थान पर है, जहां 28 सरकारी स्कूलों के पीने के पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं। उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधा में शुमार पीने के पानी की क्या स्थिति है। जिससे आए दिन मासूमों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

शपथ पत्र दाखिल कर चुके हैं बीईओ

प्रदेश के समस्त बीईओ मूलभूत सुविधाएं जिनमें पानी, बिजली, शौचालय व रैंप को लेकर तीन बार शपथ पत्र दाखिल कर चुके हैं। जिनमें बीईओ आश्वस्त कर चुके हैं कि स्कूलों में उपरोक्त मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त है। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट ने शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली से लेकर अधिकारियों पर सवाल खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें- सिरसा देश का सबसे प्रदूषित, टॉप-10 में हरियाणा के सात शहर शामिल; 350 से अधिक AQI दर्ज

केवल मीटिंग कर औपचारिकता कर रहे प्रधान सचिव व निदेशक

शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव विजय दहिया व निदेशक जितेंद्र कुमार दहिया बार-बार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की मीटिंग करते हैं। लेकिन जमीन पर किसी तरह का फीडबैक लेने के लिए खुद नहीं उतरते हैं। जिस कारण जिले स्तर के अधिकारियों का रवैया ढीला रहने से कार्य प्रगति पर नहीं होता है।

टॉप 8 जिले जहां सर्वाधिक स्कूलों में दूषित पानी पीने लायक नहीं

 जिला  कुल स्कूल   स्कूलों ने डाटा अपलोड किया   इतने पेंडिंग   पीने लायक   पीने लायक नहीं 
 कैथल 594 579 15 510 69
 पलवल 606 253 353 197 56
 सोनीपत 709 313 396 273 40
 रेवाड़ी 640 315 325 279 36
 जींद 725 237 488 203 34
 पानीपत 418 348 70 320 28
 महेंद्रगढ़  726 236 490 213 23
 पंचकूला  422 421 1 401 20

श्रेणीनुसार स्कूलों का ब्यौरा

 स्कूल की श्रेणी   कुल स्कूल   स्कूलों ने डाटा अपलोड किया   इतने पेंडिंग   पानी पीने लायक   पीने लायक नहीं 
 11वीं व 12वीं  2,527 1,430 1,097 1,340 90
 9वीं व 10वीं 894 465 429 424 41
 6 से 8वीं 2,203 981 1,222 921 60
 1 से 5वीं 8,673 3,593 5,080 3,386 207
 कुल 14,297 6,469 7,828 6,071 398


निदेशक ने मीटिंग लेकर नाराजगी जताई है। सभी स्कूलों ने डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। हमें 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश मिले है।
- रामरतन, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।