सिरसा देश का सबसे प्रदूषित, टॉप-10 में हरियाणा के सात शहर शामिल; 350 से अधिक AQI दर्ज
हरियाणा में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जहां सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा और हिसार ...और पढ़ें
-1794416484542_m.webp)
सिरसा देश का सबसे प्रदूषित। फोटो जागरण
HighLights
सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 369 दर्ज।
हरियाणा के सात शहर देश के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में।
प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन बढ़ी।
जागरण टीम, हिसार/पानीपत। हरियाणा में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अनेक शहरों में स्माग छाया रहा। आसमान में स्माग की परत दिखाई दी। वातावरण में धूल व धुएं के कणों के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई।
हालात यह बने की देश में हरियाणा के शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित हुए हैं। राजस्थान के साथ लगता सिरसा शहर देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। सिरसा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 369 दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर हिसार का एक्यूआइ 361 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार देश के टाप 10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के सात शहरों के अलावा बिहार का गोपालगंज, दिल्ली और तमिलनाडु का शहर शामिल है। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं, धूल व प्रदूषण के कण वातावरण में नमी में मिलने से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर स्माग की चादर बनी हुई है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
दिल्ली का एक्यूआईऊ 313 दर्ज
प्रदूषण के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। देश के प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर हरियाणा का पंचगांव रहा, जहां एक्यूआइ 339 दर्ज किया गया। इसके बाद बल्लभगढ़ 328 और भिवानी 326 के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।
देश की राजधानी दिल्ली का एक्यूआइ 313 दर्ज किया गया, जबकि चरखी दादरी 305 के साथ आठवें और गुरुग्राम 301 के साथ नौवें स्थान पर रहा। हरियाणा के शहरों की हवा प्रदूषित होने के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को स्माग से काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही। वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदेश में दृश्यता हुई कम
प्रदेश में बढ़ते स्माग के चलते दृश्यता कम हुई हैं। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल होने के साथ ही सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बुधवार सुबह के समय लोगों का सांस लेना तक मुश्किल रहा। वहीं सड़कों पर दूर तक वाहन आते-जाते नहीं दिखाई दे रहे थे।
11 शहरों की हवा खराब श्रेणी तो पंचकूला की सबसे साफ
हरियाणा में हालात काफी ज्यादा खराब है। प्रदेश के टाप सात शहरों का एक्यूआइ 300 को पार कर चुका हैं। दिन के समय स्माग अधिक होने से ज्यादा रहा। वहीं प्रदेश के 11 शहर ऐसे हैं जिनकी हवा खराब श्रेणी में है। वहीं पंचकूला की हवा सबसे ज्यादा साफ है। वहां का एक्यूआइ 77 दर्ज किया गया।
पंचकूला की रात सबसे ठंडी
प्रदेश में रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण पंचकूला का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा कई शहरों का तापमान 12 डिग्री के आस पास चल रहा है। मौसम विज्ञानियों ने अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।
एलर्जी और आंखों के मरीज बढ़े
प्रदेश के सरकारी अस्पताल में आंखों में जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। स्माग के चलते यह परेशानी मरीजों को आ रही है। डाक्टरों ने मरीजों को ज्यादा स्माग होने पर जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य में 13 से 15 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई हवाएं चल सकती है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की भी संभावना है।
शहर एक्यूआइ
सिरसा
369
हिसार
361
पंचगांव
339
बल्लभगढ़
328
भिवानी
326
चरखी दादरी
305
गुरुग्राम 301
करनाल
299
बहादुरगढ़
296
मानेसर
293
फरीदाबाद
285
रोहतक
248
अंबाला
243
धारूहेड़ा
232
जींद
231
कुरुक्षेत्र
230
यमुनानगर
222
कैथल
220
सोनीपत
181
मांडिखेड़ा
177
पलवल
170
पंचकूला
77
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।