Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीएम मनोहर का कोरोना पर बड़ा बयान, कहा- मौत का आंकड़ा महत्वपूर्ण नही, राहत देना प्राथमिकता

सीएम मनोहर लाल पीजीआइ रोहतक पहुंचे। कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का ब्योरा लिया। कुलपति ने डिटेल से जानकारी दी। उन्होंने आक्सीजन की सप्लाई को लेकर भी अपनी बात रखी। पीजीआइ में 1000 बेड ककी व्यवस्था के निर्देश दिए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Updated: Mon, 26 Apr 2021 04:09 PM (IST)
Hero Image
सीएम मनोहर लाल पीजीआइ में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, सीधे अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

रोहतक, जेएनएन। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रोहतक में कोरोना महामारी से बिगड़ी व्यवस्था का जायजा लेने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। खेल ग्राउंड में बने हेलीपैड पर अधिकारियों ने कुलपति डॉ. ओपी कालरा की अगवाई में स्वागत किया। इस दौरान सीएम बोले कि मौत का आंकड़ा अब महत्वपूर्ण नहीं है। लोगों को राहत देना ही प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसके बाद सीधे लाला श्याम लाल अति विशिष्ट चिकित्सा संस्थान में पहुंचे और अधिकारियों के साथ मीटिंग शुरू की। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का ब्योरा लिया। कुलपति ने डिटेल से जानकारी दी। उन्होंने आक्सीजन की सप्लाई को लेकर भी अपनी बात रखी। ऑक्सीजन की सप्लाई न होने के चलते नए मरीजों की भर्ती पर भी रविवार को रोक लगानी पड़ी थी। इससे पहले भी आक्सीजन की किल्लत हो चुकी है। सीएम ने उनको पर्याप्त ऑक्सीजन की सप्लाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, उन्होंने चिकित्सक व अन्य हेल्थकेयर वर्कर्स के कार्य पर सराहना करते हुए प्रोत्साहित भी किया। सीएम ने कोविड मरीजो के लिए आक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि मरीजों का सही ढंग से उपचार किया जा सके।

पीजीआइ रोहतक में तैयार होंगे 1000 बेड

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और आदेश पारित किए। पीजीआइ में 650 नए बेड की सुविधा बढ़ाने के आदेश दिए। पीजीआइ में 10 दिन में 1000 बेड तैयार होंगे। तीन दिन में 500 बेड तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। कोविड मरीजों की मौत पर शवों के अंतिम संस्कार में देरी न हो, इसके लिए श्मशान घाट की संख्या 3 से बढ़ाकर 4 कर दी जाएगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें