Move to Jagran APP

अशोक तंवर ने कांग्रेस नेताओं पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस के जी-23 नेता नहीं बल्कि 23 गद्दार हैं

अशोक तंवर ने रोहतक में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं पर हमला बोला तो वहीं बनाए जाने वाले मोर्चा को लेकर भी रणनीति के बारे में बताया। अशोक तंवर ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता राहुल प्रियंका और सोनिया गांधी को ही पार्टी से निकाल देंगे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 12:20 PM (IST)
रोहतक में प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए अशोक तंवर व अन्‍य

रोहतक, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर अपना भारत मोर्चा का गठन करने के बाद रविवार को पहली बार रोहतक पहुंचे। उन्होंने सीधे कांग्रेस के जी-23 नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जी-23 नेता नहीं बल्कि गद्दार नेता हैं, जो कांग्रेस पार्टी को धरातल पर ले जाने का काम कर रहे हैं। अगर समय रहते इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस में तीनों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) को ही

loksabha election banner

पार्टी से बाहर निकाल देंगे। माडल टाउन में उनके साथी विमल मिनोचा के घर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जम्मू- कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के शांति सम्मेलन पर भी कटाक्ष किया। बता दें कि कांग्रेस में 23 ऐसे कांग्रेसी नेता रहे हैं जिन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को बदलने के लिए पत्र लिखा था। इन्‍हें G23 के नाम से संबोधित किया गया।

डा. अशोक तंवर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, तीन को भाजपा ने नजरबंद कर दिया था और उनको कोई भी कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा। चौथे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को शांति सम्मेलन करने की इजाजत दी जाती है। इससे स्पष्ट है कि यह शांति सम्मेलन भाजपा के इशारे पर ही किया गया है। उन्होंने शांति सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं को पार्टी विरोधी बताया और जमकर उनके खिलाफ भड़ास भी निकाली। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शांति सम्मेलन में जी-23 के नेताओं को भगवा रंग की पगड़ी पहनाने से स्पष्ट हो गया है कि वो आरएसएस विचारधारा से हैं और भाजपा और आरएसएस के लिए ही काम करते हैं।

भूपेंद्र हुड्डा पर भी किया कटाक्ष

डा. अशोक तंवर ने कहा कि जी-23 के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही अगवा हैं। वे दिल्ली में जाते हैं कि पगड़ी का रंग बदल जाता है। हरियाणा में अन्य रंग की पगड़ी हो जाती है। जम्मू- कश्मीर में जाते हैं तो फिर पगड़ी का रंग बदल जाता है। कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब उन नेताओं व कार्यकर्ताओं को संशय से बाहर निकलने की जरूरत है, जो देश हित में कुछ करना चाहते हैं।

मोर्चा के संपर्क में काफी लोग

डा. अशोक तंवर ने कहा कि 25 फरवरी को उन्होंने अपना भारत मोर्चा का गठन किया था। तभी से हरियाणा व अन्य प्रदेशों से काफी लोगों के फोन उनके पास आ रहे है। वो लोग मोर्चा से साथ जुड़कर देश हित में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को बड़ा नुकसान किया है। देश में सरकार मनमानी कर रही है, विपक्ष चुप है। ऐसे में जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। मोर्चा अब ऐसे लोगों की आवाज उठाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को मोर्चा का पूरा समर्थन है। अगर विपक्ष भी किसानों का समर्थन करता तो सरकार को झुकना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.