विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूनिवर्ल्ड गार्डन गुरुग्राम में अब लोगों को मिलेगी राहत, बदली जा रही दो दशक पुरानी लिफ्ट

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित यूनिवर्ल्ड गार्डन सोसायटी में दो दशक पुरानी लिफ्टों को बदलने का काम शुरू हो गया है।

बदली जा रही दो दशक पुरानी लिफ्ट (एआई जेनरेटेड इमेज)

बदली जा रही दो दशक पुरानी लिफ्ट (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. यूनिवर्ल्ड गार्डन सोसायटी में 20 साल पुरानी लिफ्टें बदली जा रही हैं।

  2. आधुनिकीकरण के पहले चरण में पांच नई एमआरएल लिफ्टें चालू हुईं।

  3. खराब लिफ्टों की समस्या से निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

संवाद सहयोगी, गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित यूनिवर्ल्ड गॉर्डन सोसायटी में करीब दो दशक पुरानी लिफ्टों को बदलने का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से लिफ्टों में खराबी और बार-बार बंद होने की समस्या से जूझ रहे निवासियों को इस पहल से राहत मिलने की उम्मीद है।

सोसायटी की लिफ्ट व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए एसोसिएशन ने चरणबद्ध तरीके से अपग्रेडेशन की योजना बनाई है।

निवासियों के लिए चालू किया गया लिफ्ट

इसी कड़ी में लिफ्ट बदलने के काम में पहले फेज में 14 लिफ्ट बदलने की योजना बनाई हैं, जिसमे से पांच लिफ्टों का कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को औपचारिक रूप से फीता काट निवासियों के इस्तेमाल के लिए चालू किया गया।

यूनिटेक द्वारा 2007 में विकसित और 2013 में ओनर्स एसोसिएशन को हैंडओवर की गई इस 13.5 एकड़ की सोसायटी में आठ टॉवर और 506 फ्लैट हैं। यहां कुल 30 लिफ्टें हैं, जिनमें 24 पैसेंजर लिफ्ट और छह बेसमेंट लिफ्ट शामिल हैं।

लिफ्ट बदलने की प्रक्रिया जारी

प्रत्येक टॉवर में तीन पैसेंजर लिफ्ट हैं। परियोजना के तहत सभी लिफ्टों को बदला जा रहा है। पहले चरण में 14 लिफ्टें शामिल हैं, जिनमें छह बेसमेंट और आठ पैसेंजर लिफ्ट हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में आठ-आठ लिफ्टें बदली जाएंगी। अब तक पांच लिफ्टें बदली जा चुकी हैं।

जनवरी 2026 में शिंडलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपे गए इस प्रोजेक्ट की समयसीमा 18 महीने निर्धारित की गई है। नई मशीन रूम लेस (एमआरएल) लिफ्टें लगाई जा रही हैं।

शेष कार्य निवासियों को कम से कम असुविधा पहुंचाते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सोसायटी में फसाड का काम भी अपग्रेड किया गया है।

निवासियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। सभी लिफ्टों का अपग्रेडेशन इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। पहले चरण में पांच नई एमआरएल लिफ्टों की पहली खेप की डिलीवरी के साथ आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हमारा प्रयास है कि सभी 30 लिफ्टों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड कर निवासियों को सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद सुविधा उपलब्ध कराई जाए।-अविनाश भागिया, अध्यक्ष, यूनिवर्ल्ड गार्डन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन

यह परियोजना सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और सभी निवासियों के लिए सोसायटी को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।-दीपिका भल्ला बिष्ट, सचिव, बोर्ड आफ मैनेजमेंट

करीब 20 साल बाद लिफ्टों का बदला जाना बड़ी राहत है। पुरानी लिफ्टों में बार-बार खराबी से रोजमर्रा के काम प्रभावित होते थे।- विनीत नवानी, निवासी, सोसायटी

नई एमआरएल लिफ्ट की शुरुआत खुशी का क्षण है। उम्मीद है कि अगले चरण में बाकी लिफ्टों का काम भी समय पर पूरा होगा।-आरके पटनी, निवासी, सोसायटी

यह भी पढ़ें- 'कोरोना के दौरान आलोचना से सख्त हुआ चीन का रवैया', मुंबई में बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।