मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, पत्नी संग पहुंचे राजघाट
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का आभार ...और पढ़ें
HighLights
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी।
डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और शुभचिंतकों का जताया आभार।
युवाओं और पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार दोपहर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वांगचुक ने सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और देशभर से दुआएं भेजने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग का आंदोलन है।
सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सबसे पहले पत्नी के साथ राजघाट हैं। वे यहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद लद्दाख के लिए रवाना होंगे।

करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हुआ। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच और स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को सोमवार को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था। बाद में हाईकोर्ट के निर्देशों के बीच उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी।
