13 करोड़ की लागत से बनेगा 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी, सोहना के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
सोहना क्षेत्र में बढ़ती आबादी के कारण सीवरेज व्यवस्था पर दबाव को देखते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने जखोपुर ...और पढ़ें
-1789031916259_m.webp)
13 करोड़ से बनेगा नया एसटीपी। जागरण
HighLights
सोहना में 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनेगा।
परियोजना पर लगभग 13 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।
कुल सीवरेज शोधन क्षमता बढ़कर 13 एमएलडी हो जाएगी।
संवाद सहयोगी, सोहना। गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ सीवरेज व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने की सुध ली है।
विभाग की ओर से गांव जखोपुर में स्थित मौजूदा एसटीपी परिसर में 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनाने की योजना तैयार की गई है। इस पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विभाग ने निर्माण कार्य से संबंधित डिटेल्ड नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (डीएनआईटी) मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नया प्लांट तैयार होने के बाद सोहना क्षेत्र में सीवरेज के पानी के शोधन की क्षमता वर्तमान छह एमएलडी से बढ़कर करीब 13 एमएलडी हो जाएगी।
2010 में बना था मौजूदा प्लांट
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने वर्ष 2010 में सोहना परिषद के अंतर्गत गांव जखोपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया था। करीब छह एकड़ भूमि में बने इस एसटीपी की क्षमता छह एमएलडी है।
बतया कि स्थापना के बाद से सोहना क्षेत्र की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। नए आवासीय क्षेत्रों के विकसित होने से सीवरेज का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में मौजूदा एसटीपी की क्षमता कम पड़ने लगी है।
13 एमएलडी करने की योजना
विभाग ने इसी को देखते हुए एसटीपी के विस्तार की योजना तैयार की है। मौजूदा छह एमएलडी क्षमता के अतिरिक्त सात एमएलडी का नया प्लांट बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 13 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान तैयार किया गया है।
विभाग की ओर से डीएनआईटी सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण के लिए एजेंसी का चयन टेंडर के माध्यम से किया जाएगा।
इस बारे में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई खुर्शीद का कहना है कि सोहना क्षेत्र में आबादी बढ़ने के कारण मौजूदा एसटीपी की क्षमता कम पड़ रही है।
सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनाने की योजना तैयार की गई है। इसकी डीएनआईटी सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
