विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खेड़की दौला और बिजवासन टोल प्लाजा की बदली संचालन एजेंसी, परिवार के साथ मारपीट के बाद NHAI की बड़ी कार्रवाई

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:09 PM (IST)

दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला व बिजवासन टोल प्लाजा का संचालन अब पाथ इंडिया लिमिटेड संभालेगी। यह बदलाव ...और पढ़ें

टोल प्लाजा पर परिवार के साथ मारपीट। फोटो-जागरण आर्काइव

टोल प्लाजा पर परिवार के साथ मारपीट। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. खेड़की दौला, बिजवासन टोल का संचालन पाथ इंडिया को सौंपा गया।

  2. पिछली एजेंसी पर मारपीट के आरोप में कार्रवाई हुई।

  3. एनएचएआई ने यात्रियों से दुर्व्यवहार पर सख्त संदेश दिया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल संचालन की व्यवस्था में शनिवार से बदलाव हो गया।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला टोल प्लाजा एवं द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी पाथ इंडिया लिमिटेड को सौंप दी गई।

टोल पर परिवार के साथ मारपीट की घटना

इससे पहले इन दोनों टोल प्लाजा की जिम्मेदारी रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज के पास थी। यह बदलाव पांच नवंबर को बिजवासन टोल प्लाजा पर कार सवार एक परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले के बाद किया गया है। आरोप था कि टोल एजेंसी के कर्मचारियों ने बिजवासन टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।

एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई

घटना सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की। पहले 15 लाख का जुर्माना, फिर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया। कार्रवाई के तहत टोल संचालन की जिम्मेदारी दूसरी एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में पाथ इंडिया लिमिटेड को दोनों टोल प्लाजा का संचालन सौंपा गया है।

टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में गुजरते हैं वाहन

खेड़की दौला और बिजवासन दोनों ही टोल प्लाजा पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में नई कंपनी के सामने टोल व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार सुनिश्चित करने की चुनौती होगी।

एनएचएआइ की इस कार्रवाई को टोल एजेंसियों के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और मनमानी करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 17 साल के छात्र का अपहरण कर जंगल में की बेरहमी से पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।