शिवलिंग पर दिखी सर्प जैसी आकृति, श्रद्धालु बोले- भगवान शिव का चमत्कार; पटौदी के झूलेलाल मंदिर में कीर्तन शुरू
पटौदी के झूलेलाल मंदिर में शिवलिंग पर लगातार पानी टपकने से सर्प जैसी आकृति बनने का मामला श्रद्धालुओं के बीच ...और पढ़ें

शिवलिंग पर धागे से टपक रहे पानी से बनी सर्पाकार आकृति, जिसे श्रद्धालु देवीय चमत्कार मान रहे हैं। जागरण
HighLights
पटौदी के झूलेलाल मंदिर में शिवलिंग पर सर्प जैसी आकृति बनी।
श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर दर्शन को उमड़ रहे हैं।
मंदिर में कीर्तन और भंडारे की तैयारी, भक्तों में उत्साह।
संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। पटौदी के झूलेलाल मंदिर में शिवलिंग पर लगातार टपक रहे पानी से सर्प जैसी आकृति बनने का मामला श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और महिलाएं कीर्तन कर रही हैं।
शनिवार से बनी सर्प जैसी आकृति
मंदिर प्रधान गोपाल वधवा, महिला मंडल प्रधान मधु शर्मा, पुजारी अमित कुमार, राजेश मुद्गल एवं जग्गा सैन आदि ने बताया कि शिवलिंग के ऊपर पहले से कलश स्थापित है। कलश से धागे के माध्यम से पानी लगातार शिवलिंग पर टपकता रहता है। शनिवार को पानी टपकने के दौरान शिवलिंग पर सर्प जैसी आकृति बन गई, जो रविवार तक बनी रही। मंगलवार सांय भी इसी तरह की आकृति दोबारा दिखाई दी।

भंडारा आयोजित करने की है तैयारी
मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालु इसे भगवान शिव के दर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। सूचना फैलने के बाद आसपास के श्रद्धालु इस दृश्य को देखने पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से इस अवसर पर भंडारा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।
