विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण, विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखा पत्रा

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:27 PM (IST)

पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दो सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपतीं विधायक बिमला चौधरी। सौ. विधायक प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दो सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर पत्र सौंपतीं विधायक बिमला चौधरी। सौ. विधायक प्रतिनिधि

HighLights

  1. विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।

  2. पटौदी में दो सड़कों के निर्माण-चौड़ीकरण की मांग।

  3. यातायात सुगम बनाने, जाम से राहत का लक्ष्य।

संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र सौंपकर विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की है। उन्होंने परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देकर काम शुरू कराने का आग्रह किया।

विधायक ने पटौदी-जाटोली मंडी नगर परिषद में पटौदी-कुलाना मार्ग से आनंदपुर आश्रम और अनाजमंडी के पीछे से होते हुए जटौली जाने वाली सड़क को 60 फुट चौड़ा बनाने का प्रस्ताव रखा।

विधायक के अनुसार, सड़क बनने से सीजन के दौरान पटौदी-जटौली के बीच लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और नई अनाजमंडी को एक अतिरिक्त निकास मिलेगा। यह सड़क जटौली मंडी के मिनी बाईपास के रूप में भी काम करेगी।

भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी

बिलासपुर-कुलाना रोड के चौड़ीकरण और एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान यह वैकल्पिक मार्ग बन सकती है। विधायक ने बताया कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने ताजनगर से जमालपुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने उठाया। यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है।

आवागमन में मिलेगी सुविधा

इसके निर्माण से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बिमला चौधरी ने दोनों परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने और संबंधित विभाग को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।