गुरुग्राम के राजीव चौक पर अब नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस-TEC टीम ने किया निरीक्षण; बनेगा नया एक्शन प्लान
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने राजीव चौक पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की ...और पढ़ें

राजीव चौक के पास यातायात व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते यातायात पुलिस टीम। सौ. पीआरओ
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुधार की पहल शुरू की है।
शुक्रवार को राजीव चौक पर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन-2 के एसएचओ और Traffic Engineering Centre (TEC) टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर यातायात से जुड़ी समस्याओं और संभावित सुधारों का जायजा लिया।
वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान टीम ने राजीव चौक पर वाहनों की आवाजाही, यातायात के संचालन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को देखा। इसका उद्देश्य चौराहे पर यातायात को अधिक व्यवस्थित बनाना और वाहनों के आवागमन को सुगम करना है।
यातायात दबाव नियंत्रित करने के लिए बनेगी कार्ययोजना
निरीक्षण में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जरूरी सुधारों की पहचान की गई। टीम ने ऐसे उपायों पर विचार किया, जिनसे चौराहे पर वाहनों का दबाव बेहतर तरीके से नियंत्रित हो और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गुरुग्राम यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ ₹15 में AC इलेक्ट्रिक बस का सफर, गुरुग्राम में 9 रूटों पर ट्रायल शुरू; द्वारका तक सीधी कनेक्टिविटी