RSS Chief Mohan Bhagwat: प्रकृति वंदन कार्यक्रम रविवार को, जुड़ेंगे लगभग डेढ़ लाख लोग
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा रविवार को वर्चुअल आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम से प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख लोग जुड़ेंगे।
गुरुग्राम [आदित्य राज]। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा रविवार को वर्चुअल आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम से प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख लोग जुड़ेंगे। रविवार सुबह 10 से 10:50 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। पर्यावरण, वन, जल एवं भूमि संरक्षण विषय पर 20 मिनट का संबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का होगा। इस दौरान 20 मिनट का कार्यक्रम पूरे देश के लिए होगा। बाकी कार्यक्रम सभी प्रदेश इकाई अपने स्तर पर करेंगी। यह जानकारी हरियाणा के कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग चार हजार परिवार कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इनके अलावा 200 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी जुड़ेंगे। काफी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इस हिसाब से लगभग डेढ़ लाख लोग कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जिनके घर के नजदीक पेड़ है, वे उसके नजदीक पूजन करेंगे। जबकि जिनके घर के नजदीक पेड़ नहीं है, वे गमले में पौधा रखकर पूजन करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के महत्व को समझाना व समाज में प्रकृति के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा भाव जगाना है। मुख्यमंत्री ने की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों से प्रकृति वंदन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भी म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा कार्यक्रम को बड़े जोर-शोर से प्रदेश में चला रही है। प्रकृति वंदना जैसे दार्शनिक आधार को स्वीकार करके ही हरियाणा ने एक शुष्क मैदानी राज्य होते हुए न सिर्फ अपने वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की है बल्कि वनों को संरक्षित करने का भी सफल प्रयास किया है। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि प्रकृति वंदन कार्यक्रम के अवसर पर संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का सानिध्य प्राप्त होगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो