यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram Harley Davidson Case: आलोक गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
Gurugram Harley Davidson Case आलोक की पत्नी मिहिका का कहना है कि जिन लोगों की वजह से दुर्घटना हुई है ...और पढ़ें

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Gurugram Harley Davidson Case: कुछ हफ्ते पहले हुई हार्ले डेविडसन दुर्घटना में साइबर सिटी के बाइकर आलोक गुप्ता की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इसके चलते चारों ओर से इंसाफ की मांग भी हो रही है। आलम यह है कि आलोक गुप्ता की पत्नी मिहिका के समर्थन में लोगों का कारवां बनता जा रहा है, उनकी इंसाफ की मुहिम में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर शनिवार को आलोक गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और उनके दोस्तों ने साइबर सिटी वासियों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। आलोक की पत्नी मिहिका का कहना है कि जिन लोगों की वजह से दुर्घटना हुई है उन्हें नाबालिग घोषित करके छोड़ दिए जाने का कोई मतलब नहीं है। वह अपने पति के लिए न्याय चाहती हैं। इसके लिए वह लगातार ऑनलाइन अभियान भी चला रही हैं कि अगर चालक दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक नाबालिग हैं तो उनके माता-पिता को इस दुर्घटना की सजा मिलनी चाहिए। इसी कड़ी में शनिवार को भी मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल हुए।
मार्च निकाले जाने को लेकर आलोक गुप्ता की पत्नी मिहिका का कहना है कि इस केस में आगे कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न ही किसी तरह की कार्रवाई ही आगे बढ़ रही है। ऐसे में वे चाहती हैं कि पुलिस और प्रशासन जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई शुरू करें। मीहिका का कहना है कि उन्होंने हैशटैग जस्टिस फॉर आलोक और हैशटैग जुवेनाइल ड्राइविंग को लेकर जो अभियान शुरू किया है, उससे बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। शनिवार को सुबह 7:00 बजे बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर डीएलएफ फेस 2 के रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास शांति मार्च निकाला। यह अभिान आगे भी जारी रहेगा, जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता।