विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav Health Update: मुलायम सिंह यादव की हालत फिर बिगड़ी, पीएम मोदी ने अखिलेश से जाना हाल

By Jagran NewsEdited By: Prateek Kumar
Published: Sun, 02 Oct 2022 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 04:35 AM (IST)

Mulayam Singh Yadav Health Update समाजवादी पार्टी ( सपा ) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई।  इसके बाद उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया गया। वहीं, शाम को तबीयत ठीक होने की सूचना मिलने के बाद एक बार फिर रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया है। यूरीन पास नहीं हो रहा है। आक्सीजन लेवल कम है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सपा के संरक्षक यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब ही चल रही है। रविवार को अचानक सेहत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया। ईधर पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को फोन कर उनका हाल जाना है।

शाम को बताया हुआ सुधार, रात में फिर बिगड़ी हालत

इससे पहले शाम को समाजवादी पार्टी के राकेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह की तबीयत फिलहाल स्थिर है। आज उनका आक्सीजन लेवल गिर गया था, हालांकि देर रात फिर तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। शाम को डॉक्टरों के बताया था अब चिंता की कोई बात नहीं। उनका डेली रूटीन चेकअप किया गया है। इधर रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से बातचीत की है उनके पिता का हालचाल लिया है। भगवान से कामना की है जल्द से जल्द वह ठीक हो जाएं।

पिता से मिले अखिलेश यादव

बता दें कि खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी डिंपल यादव अस्पताल पहुंचे। दोनों चार बजे के करीब अस्पताल में पहुंचे थे और एक घंटे तक अस्पताल में रहे। अखिलेश के साथ मुलायम के भाई प्रो. रामगोपाल भी थे।

डाक्टरों ने आइसीयू में किया शिफ्ट

जागरण संवाददाता के अनुसार मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती और कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की देख रेख में इलाज चल रहा है। रविवार को तबीयत अधिक खराब होने के बाद डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया जहां कई तरह की जांच कर लगातार उनके सेहत को मॉनिटर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर बनी हुई है और डाक्टर लगातार नजर रखे हुए है। 

अखिलेश यादव दिल्ली हुए रवाना

यह भी जानकारी मिली है कि उनके बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इधर, पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव दोपहर को ही दिल्ली के चल दिए और शाम को मुलाकात की।  बता दें कि  पहले भी उनकी तबीयत कई बार खराब हुई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से वह ठीक होकर घर गए हैं। इस बार भी पार्टी के समर्थक और उनके चाहने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

Gandhi Jayanti 2022: गुजरात की वह चर्चित घटना जब पत्नी से नाराज हो गए थे महात्मा गांधी, बातचीत तक हो गई थी बंद

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक