Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव जुलाई से हैं भर्ती, परिवार मिलने पहुंचा; आज ICU में किए गए रेफर

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 11:21 PM (IST)

    Mulayam Singh Yadav News उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव(82) की हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त से भर्ती हैं आज ज्यादा तबीयत बिगड़ने में उन्हें ICU में रेफर किया गया था।

    Hero Image
    मुलायम सिंह यादव जुलाई से हैं भर्ती, परिवार मिलने पहुंचा; आज ICU में किए गए रेफर।

    गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव(82) की हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त से भर्ती हैं, आज ज्यादा तबीयत बिगड़ने में उन्हें ICU में रेफर किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन भी मिलने पहुंच गए। वहीं, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी सहित अन्य ने भी अखिलेश यादव से फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव को इससे पहले उन्हें जुलाई में भी भर्ती कराया गया था। सपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और राम गोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव, अखिलेश की पत्नी भी मेदांता अस्पताल पहुंच गईं। लेकिन एक घंटे बाद वो वहां से निकल गए।

    ये भी पढ़ें- Delhi Murder Video: मंडोली जेल में रची मनीष की हत्या की साजिश, 50 बार चाकुओं से गोदा; CCTV में कैद हत्यारोपित

    पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

    पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने अखिलेश यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी संभव सहायता की आवश्यकता है, वह मदद के लिए है।

    अन्य नेताओं ने जाना स्वास्थ्य हाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह की तबीयत खराब होने की खबर मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती सेहत से चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आशा है कि मुलायम सिंह जी जल्द स्वस्थ होंगे।

    ये भी पढ़ें- Delhi: पुस्तक विमोचन में बोले केंद्रीय मंत्री- गांव के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं मोदी सरकार में बनीं

    ऑक्सीजन लेवल थोड़ा हुआ कम

    सपा नेता राकेश यादव ने कहा कि आज मुलायम सिंह का ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है। रविवार को उनका ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा कम हो गया है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। उनका रूटीन चेकअप रोजाना किया जा रहा है।

    पत्नी की इस साल जुलाई में हुआ था निधन

    समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के लिए उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

    comedy show banner