विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Health Update: लगातार तीसरे दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, डाक्टरों ने दी राहत भरी खबर

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Tue, 04 Oct 2022 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 08:07 AM (IST)

Mulayam Singh Yadav Health Update उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लगातार तीसरे दिन भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Health Update: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर ही हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार होने की बात भी सामने आई है। इसके चलते परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कुछ राहत की सांस ली है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को कुछ सुधार है। मंगलवार रात में कुछ देर के लिए आक्सीजन की मात्रा बेहद कम की गई। पल्स रेट भी पहले से ठीक है, लेकिन बीपी अभी सामान्य नहीं है।

वेंटिलेटर पर ही है सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

डाक्टरों के अनुसार, जहां एक ओर ब्लड प्रेशर की दवाओं में कमी की गई है तो वहीं मुलायम सिंह यादव को सिर्फ 50 प्रतिशत ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले समय में उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम कम किया जा सकता है। इसका आशय यह है कि उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार है।

डाक्टरों ने कही सुधार की बात

इस बीच 22 अगस्त से अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह की हालत को लेकर डाक्टरों का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की जा रही हैं। इनमें KFT, LFT समेत कई अन्य जांच भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में और सुधार होने की संभावना है।

सांस लेने में दिक्कत पर दिया गया वेंटिलेटर सपोर्ट

गौरतलब है कि 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह का स्वास्थ्य रविवार को अधिक खराब होने के बाद उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन रात को सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

डायलिसिस से भी हुआ सुधार

बता दें कि रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि में मुलायम सिंह यादव की डायलिसिस भी की गई। डायलिसिस वह प्रक्रिया है, जिसमें किडनी कम काम करने पर की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि डायलिसिस के चलते भी मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हुआ है। 

यतिन मेहता की टीम कर रही है इलाज

देश के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ डा. यतिन मेहता की टीम चौबीसों घंटे मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। इससे पहले रविवार तक उनका इलाज कैंसर विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की टीम कर रही थी। अब क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम इलाज में लगी हुई है।

कौन हैं यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का इलाज करे रहे Doctor Yatin Mehta

बिना PUC सर्टिफिकेट के दिल्ली में दौड़ा रहे 19 लाख वाहन चालकों के लिए बुरी खबर, अब कटेगा 10,000 रुपये का चालान