विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर आया ताजा अपडेट, दवा का नहीं हो रहा अधिक असर

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Thu, 06 Oct 2022 04:57 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 10:50 AM (IST)

Mulayam Singh Yadav Health Update गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Health Update: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार सुबह भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है।

रविवार से ही हालत बनी हुई है नाजुक 

जागरण संवाददाता के मुताबिक, मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दवा का अधिक असर नहीं दिखाई दे रहा है।

लगातार 5वें दिन भी वेंटिलेटर पर हैं मुलायम सिंह

रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में ही रखा गया है। यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है। आक्सीजन लेबल अभी भी मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम इलाज में लगी हुई है।

समधी का हाल जानने बेटे के साथ पहुंचे लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा उनके पुत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार शाम मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह को देखने पहुंचे। दोनों ने आइसीयू के बाहर ही खड़े होकर दूर से सपा संरक्षक को देखा फिर उनके पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से स्वास्थ्य के बारे में बात की। करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। लालू तथा मुलायम आपस में रिश्तेदार हैं। लालू की बेटी की शादी मुलायम के परिवार में हुई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल हालचाल लेने के लिए पहुंचे

बुधवार को मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेदांता अस्पताल पहुंचे उन्होंने अखिलेश यादव तथा अन्य स्वजन से करीब एक घंटे तक बात की और स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद सपा संरक्षक स्वस्थ हो जाएं इसके लिए कामना की। सपा संरक्षक को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से भी जानकारी ली। अस्पताल से निकल कर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा संरक्षक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। यह जरूर है कि रविवार के मुकाबले मामूली सा सुधार है। हमारी कामना है कि वह जल्दी से स्वस्थ हो जाए।

अखिलेश यादव भी लगातार कई दिनों से हैं अस्पताल में

यहां पर बता दें कि मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह के साथ अस्पताल में मुलायम सिंह के बेटे तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव तथा भतीजे धर्मेंद्र यादव भी मौजूद हैं।

योगी सरकार की YEIDA Plot Scheme में आवेदन करने में हजारों लोगों आ रही परेशानी, उठी डेट बढ़ाने की मांग

Delhi Covid Roule: दिल्ली में अब नहीं लगाना होगा फेस मास्क, 500 रुपये का जुर्माना भी हुआ खत्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।