विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RIP Mulayam Singh Yadav: यूपी-बिहार के साथ-साथ हरियाणा में भी मुलायम सिंह यादव की रिश्तेदारी

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Tue, 11 Oct 2022 04:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 04:52 AM (IST)

RIP Mulayam Singh Yadav समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फाइल फोटो।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की आपस में रिश्तेदारी है। लालू यादव की बेटी अनुष्का की शादी कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे विधायक चिरंजीव राव से है, जबकि राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद तेजप्रताप से है।

रेवाड़ी से भी था संबंध

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का अहीरवाल से गहरा संबंध था। सपा प्रमुख की चचेरी बहन कुसुमलता का विवाह रेवाड़ी के ही गांव नंदरामपुर बास निवासी एडवोकेट महेंद्र सिंह के साथ हुआ था। मुलायम सिंह यादव अपनी बहन से मिलने के लिए कई बार रेवाड़ी आए थे।

22 अगस्त से भर्ती थे मुलायम

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार काे निधन हो गया। वह 82 साल के थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त को भर्ती कराया गया था। दो अक्टूबर को सांस लेने में परेशानी तथा किडनी में संक्रमण होने पर उन्हें दो अक्टूबर को अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया थ। वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख उनका इलाज अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट के हेड डा. यतिन मेहता की टीम कर रही थी।

देश ने खोया एक कुशल नेता: अमित शाह

रविवार की दोपहर से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली। देश के दिग्गज नेता के निधन की सूचना पाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने अस्पताल आकर पार्थिव शरीर को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री ने मुलायम सिंह के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अन्य स्वजन को सांत्वना दी। उन्होंने कहा देश ने एक कुशल नेता खो दिया है।

डा. यतिन मेहता की टीम कर रही थी इलाज

सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे अखिलेश यादव अपने स्वजन के साथ पिता के पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए वहां से सैफई के लिए रवाना होंगे। अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज कैंसर विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की टीम कर रही थी बाद में आइसीयू में भर्ती किया गया।

2 साल से चल रहा था इलाज

मुलायम सिंह का पिछले कई वर्ष से मेदांता में इलाज चल रहा था और वह हर माह स्वास्थ्य की जांच के लिए मेदांता अस्पताल में आते रहे हैं। पिछले दो वर्षों में ऐसा कई बार हुआ कि मुलायम सिंह की तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें कई -कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ आता था अक्सर देखने

दो अक्टूबर से स्वास्थ्य अधिक खराब चल रहा था। तभी से अस्पताल में उनके बेटे अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव और मुलायम भाई शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव तथा भतीजा धर्मेंद्र यादव अस्पताल में थे। सपा संरक्षक की दूसरी पत्नी साधना का दस जुलाई को मेदांता में ही निधन हुआ था। साधना के पुत्र प्रतीक यादव तथा उनकी पत्नी भाजपा नेत्री अपर्णा यादव भी सपा संरक्षक को देखने के लिए अस्पताल आती-जाती थी।

Mulayam Singh Yadav Death: 8 दिन तक बनती-बिगड़ती रही उम्मीद, 9वें दिन मुलायम सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा

RIP Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव को पसंद थे गढ़मुक्तेश्वर के आम, आया करते थे SP नेता जिया खां के यहां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।