विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, गुरुग्राम के अस्पताल में है भर्ती

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 07 Jun 2021 03:18 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:26 PM (GMT+05:30)

Gurmeet Ram Rahim Singh News अपनी ही 2 साध्वियों से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद ...और पढ़ें

Gurmeet Ram Rahim Singh News: डेरा चीफ राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
Gurmeet Ram Rahim Singh News: डेरा चीफ राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। अपनी ही 2 साध्वियों से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी गुरुग्राम के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वीरेंद्र यादव (Gurugram Chief Medical Officer, Dr Virender Yadav) ने दी है। इससे पहले 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोबारा कोरोना की जांच की गई तो राह रहीम की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कहा जा रहा है कि लक्षणों के आधार पर राम रहीम की कोरोना की जांच कराई गई थी। माना जा रहा है कि राम रहीम की एक ओर कोरोना जांच  कराई जाएगी।

वहीं, सोमवार को राम रहीम की सेहत के बारे में सूचना मिलने पर उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) उससे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8.30 बजे हनीप्रीत राम रहीम का हाल जानने पहुंची। राम रहीम को मेदांता के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है। हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है। इसके तहत अब हनीप्रीत रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। गौरतलब है कि 15 जून तक के लिए हनीप्रीत को राम रहीम की देखभाल के लिए अटेंडेंट का कार्ड दिया गया है।

हत्या और दुष्कर्म के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद हालात के मद्देनजर रोहतक में पीजीआई अस्पताल में बृहस्पतिवार को राम रहीम का मेडिकल चेकअप हुआ थ।  इस दौरान राम रहीम ने पीजीआई में कोविड टेस्ट कराने से साफ-साफ मना कर दिया था।

सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान की मानें तो पीजीआई में राम रहीम की स्थिति से संबंधित सभी जांच नहीं हो सकी। इसके बाद जेल अधिकारियों के सुझाव पर उसकी टेस्टिंग के लिए मेदांता अस्पताल में कराया गया है। दरअसल, राम रहीम को मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, मेदांता प्रबंधन के मुताबिक राम रहीम को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाया गया। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज हो रहा है।

पिछले महीने ही गुरमीत राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिलने के बाद अपनी मां नसीब कौर के पास गुरुग्राम आया था।

Gurmeet Ram Rahim News: गुरमीत राम रहीम से मिलने गुरुग्राम पहुंची हनीप्रीत, अटेंडेंट के रूप में बनवा लिया कार्ड !