विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

"कुरान की कसम खाता हूं, तेरे को छोड़ने वाला नहीं", गुरुग्राम में गोरक्षा प्रमुख को फिर मिली धमकी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 01 Feb 2023 03:19 PM (IST)

गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों में गो-तस्करी के विरुद्ध आवाज उठाने वाले प्रमुख लोगों में से एक मोनू मानेसर हैं। ...और पढ़ें

"कुरान की कसम खाता हूं, तेरे को छोड़ने वाला नहीं", गुरुग्राम में गोरक्षा प्रमुख को फिर मिली धमकी
"कुरान की कसम खाता हूं, तेरे को छोड़ने वाला नहीं", गुरुग्राम में गोरक्षा प्रमुख को फिर मिली धमकी

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। बजरंग दल की हरियाणा इकाई में प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख मोनू मानेसर को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को वह गांव ढाणा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक अपने कार्यालय में बैठे थे। उसी समय एक वीडियो कॉल आई। एक व्यक्ति दो चाकू लेकर बैठा था।

एक सप्ताह में दूसरी बार मिली धमकी

उसने कहा कि जिधर दुबकना है दुबक जा। तेरे को छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं अपनी कुरान की कसम खाता हूं। शिकायत के आधार पर आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो दिन पहले भी मोनू मानेसर को वाट्सएप काल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था।

बता दें कि गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों में गो-तस्करी के विरुद्ध आवाज उठाने वाले प्रमुख लोगों में से एक मोनू मानेसर हैं। उनके प्रयास से गो-तस्करी के कई आरोपित पकड़े जा चुके हैं। कई बार उनके ऊपर हमले हो चुके हैं। उनका कहना है कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जहां से जिस समय गो-तस्करी की सूचना आएगी वह पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें-

गुरुग्राम में मां के साथ जा रही बच्ची पर लेब्राडोर ने किया हमला, घटना CCTV में कैद

हरियाणा CM के नाम से किया फर्जी ट्वीट, लिखा- 2024 में युवाओं को पकड़-पकड़ कर देंगे सरकारी नौकरी; आरोपित गिरफ्तार