विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: गुरुग्राम में मां के साथ जा रही बच्ची पर लेब्राडोर ने किया हमला, घटना CCTV में हुई कैद

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 01 Feb 2023 12:57 PM (IST)

Gurugram News हरियाणा के गुरुग्राम स्थित यूनीवर्ल्ड गार्डन सोसायटी में अपनी मां के साथ जा रही एक आठ वर्षीय बच्ची ...और पढ़ें

गुरुग्राम में मां के साथ जा रही बच्ची पर लेब्राडोर ने किया हमला। फोटो सोर्स-जागरण फोटो।
गुरुग्राम में मां के साथ जा रही बच्ची पर लेब्राडोर ने किया हमला। फोटो सोर्स-जागरण फोटो।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में पालतू कुत्तों द्वारा लोगों और बच्चों पर हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के गुरुग्राम से आया है, जहां यूनीवर्ल्ड गार्डन सोसायटी में एक आठ वर्षीय बच्ची पर लेब्राडोर ने हमला कर दिया।

इस मामले की सीसीटीवी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लेब्राडोर को बिना किसी बेल्ट और पट्टे के घूमने ले जा रहा है, तभी कुत्ता खुद को एस्कॉर्ट से खुद को छुडाकर बच्ची पर हमला कर देता है। इस दौरान बच्ची की मां उसको हमले से बचाती है। कुत्ते द्वारा किए हमले के बाद परिवार ने सदर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है।

यहां देखें वीडियो

परिवार ने पुलिस को दी शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवार ने कहा, जब हम लिफ्ट से बाहर निकले तो कुत्ते ने मेरी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया जोकि सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है कि एस्कॉर्ट कुत्ते को संभाल पाने में नाकाम थे और हम इस घटना पर कार्रवाई चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर होगा शांति भूषण का अंतिम संस्कार, नोएडा से पार्थिव शव लाया परिवार