विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा CM के नाम से किया फर्जी ट्वीट, लिखा- 2024 में युवाओं को पकड़-पकड़ कर देंगे सरकारी नौकरी; आरोपित गिरफ्तार

By Aditya RajEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 31 Jan 2023 11:08 AM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम फर्जी ट्वीट फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोपित संदीप भारद्वाज को साइबर क्राइम पश्चिम थाना ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के नाम फर्जी ट्वीट पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के नाम फर्जी ट्वीट पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम फर्जी ट्वीट फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोपित संदीप भारद्वाज को साइबर क्राइम पश्चिम थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में शामिल करने के बाद उसे जमानत दे दी गई। वह मूल रूप से हिसार के नारनौंद का रहने वाला है।

फिलहाल फरुखनगर में किराये पर रहकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। पूछताछ में कहा कि उसने फेसबुक ग्रुप से ट्वीट उठाकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। उसे नहीं पता था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। उसे किसी ने पोस्ट डालने के लिए नहीं कहा था।

28 जनवरी को ड्यूटी पर थे ASI सुनील कुमार

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन अभी जारी है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। बता दें कि एएसआइ सुनील कुमार 28 जनवरी को ड्यूटी पर थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के फेसबुक पेज पर संदीप भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम पोस्ट डाल रखी थी।

उसमें लिखा था कि हरियाणा में 2024 के बाद ऐसा काम कर दूंगा कि बेरोजगार युवाओं को धक्के से पकड़-पकड़ कर सरकारी नौकरी दी जाएगी। आपका अपना मनोहर। उन्होंने छानबीन शुरू की तो सामने आया कि फर्जी ट्वीट का स्क्रीन शाट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।