विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Gurugram के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, आखिर इस योजना को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण

Published: Fri, 02 May 2025 04:30 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-37 में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 66 केवीए क्षमता का नया बिजली घर बनेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ...और पढ़ें

नया गुरुग्राम में औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी राहत। फाइल फोटो
नया गुरुग्राम में औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी राहत। फाइल फोटो

HighLights

  1. परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर किया गया।
  2. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

संवाद सहयोगी, जागरण, नया गुरुग्राम। नया गुरुग्राम में औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-37 में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए 66 केवीए क्षमता के नए बिजली घर के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।

उपयुक्त भूमि का चयन हुआ

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने संयुक्त रूप से इस परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है। एचएसवीपी के मुख्यालय, चंडीगढ़ से इस योजना को स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-एक कार्यालय द्वारा पहले इस क्षेत्र में स्थित सीएनजी स्टेशन के पीछे की 2.38 एकड़ भूमि पर एचएसवीपी बाजार विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान एचवीपीएन ने सेक्टर-37 में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए इसी क्षेत्र में एक नया 66 केवीए सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि की मांग की। तकनीकी निरीक्षण के बाद सीएनजी स्टेशन से पीछे की ओर स्थित भूमि को बिजली घर निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।

ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी दुकानों की बिक्री

बताया गया कि दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण के बाद सहमति जताई कि इस 2.38 एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि बिजली घर के लिए एचवीपीएन को सौंपी जाएगी जबकि शेष 1.38 एकड़ भूमि पर एचएसवीपी बाजार विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत, बिजली घर जीआइएस तकनीक पर आधारित आधुनिक प्रणाली के अनुसार तैयार किया जाएगा। बाजार क्षेत्र में दुकानों की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

अब जबकि मुख्य प्रशासक की ओर से इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है, आगामी एक माह के भीतर एचवीपीएन को जमीन का कब्जा सौंपा जाना तय है। इसके पश्चात बिजली घर निर्माण के लिए अनुमानित लागत और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है, और वर्ष 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि सेक्टर-37 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इनमें कई बड़े उद्योग हैं, जिनमें एक हजार से अधिक कर्मचारी तीन शिफ्टों में कार्यरत हैं। बिजली की लगातार और स्थिर आपूर्ति यहां की प्रमुख आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों को मिला बड़ा तोहफा, सड़कों पर उतरीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें; पढ़ें पूरी डिटेल

इसके अलावा, इस औद्योगिक क्षेत्र से सटी कालोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई अनधिकृत औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं। ऐसे में यह नया बिजली घर न केवल औद्योगिक इकाइयों को राहत देगा, बल्कि भविष्य में क्षेत्र के विकास को भी मजबूती देगा।