यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली वालों को मिला बड़ा तोहफा, सड़कों पर उतरीं 400 नई इलेक्ट्रिक बसें; पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिणी दिल्ली के कुशक नाला डिपो से 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी ...और पढ़ें

HighLights
- 9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।
- 2080 और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरी जाएंगी।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सेवा नगर स्थित कुशक नाला डिपो में शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंटरकनेक्टर योजना का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उन्होंने 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा की सरकार चुनने के लिए दिल्ली की जनता का आभार जताया। कहा आपकी वजह से ही आज दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन उतर पाए हैं।
ये है आगे का प्लान
वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल के अंत तक और 2080 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरी जाएंगी। वहीं, अगले साल तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सारे व्हीकल शत प्रतिशत कर दिए जाएंगे। पब्लिक और प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 9000 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- NGT का सख्त आदेश... दिल्ली में समय पर हो नालों की सफाई; नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, परिवहन मंत्री डा. पंकज सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद रामवीर सिंह बिधूडी, बांसुरी स्वराज आदि उपस्थित रहीं।
