विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमालपुर में 74 लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक बिमला चौधरी ने किया शिलान्यास

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:53 PM (IST)

फरुखनगर के जमालपुर गांव में 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक बिमला चौधरी ने किया।

जमालपुर में 74 लाख की लागत से बनेगी सड़क ( फोटो स्रोत : जागरण )

जमालपुर में 74 लाख की लागत से बनेगी सड़क ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. जमालपुर में 74 लाख रुपये की सड़क का शिलान्यास।

  2. विधायक बिमला चौधरी ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

  3. ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और बुनियादी ढांचा मिलेगा।

संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गांव जमालपुर में ग्राम सचिवालय से पीडब्ल्यूडी रोड तक करीब 74 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

विकास को मिलेगी नई गति

इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

निरंतर काम में जुटी सरकार 

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।

बिमला चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें- गन्ना मूल्य वृद्धि पर बोले ऐश्वर्य राज सिंह- जयंत चौधरी के प्रयासों से 400 रुपये हुआ दाम, आगे भी रहेगा प्रयास