विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गन्ना मूल्य वृद्धि पर बोले ऐश्वर्य राज सिंह- जयंत चौधरी के प्रयासों से 400 रुपये हुआ दाम, आगे भी रहेगा प्रयास

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:49 PM (IST)

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मेरठ में कहा कि पार्टी सरकार में किसानों के हितों की पैरवी कर रही है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. रालोद सरकार में किसानों के हितों की पैरवी कर रही।

  2. जयंत चौधरी के प्रयासों से गन्ना मूल्य 400 रुपये हुआ।

  3. रालोद सभी 403 विधानसभा सीटों पर NDA को जिताएगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल किसानों और कमेरों की पार्टी है। सरकार में रह कर पार्टी किसानों का वकील बन कर उनके हितों की पैरवी कर रही है। रविवार को यह बात पहली बार मेरठ आए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने पीडब्ल्यू के गेस्ट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता से यह बात कही।

कहा कि केंद्र सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयन्त चौधरी के प्रयासों से गन्ना मूल्य 400 रुपये हुआ है। आगे भी मूल्य वृद्धि के लिए प्रयास किया जाएगा। विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की भूमिका और वोट चोरी के आरोपों पर कहा कि लोकतंत्र में हरेक को अपनी बात कहने का अधिकार है।

अगर ऐसा होता है तो एनडीए गठबंधन हर जगह चुनाव जीतता और विपक्ष हारता लेकिन ऐसा नहीं है। जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां के लिए इस तरह का मुद्दा सामने नहीं आता।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चवन्नी से रुपया बनाने संबंधी बयान पर पत्रकारों के सवाल पर कहा इस तरह हल्की बातें शोभा नहीं देती। उन्होंने और उनके प्रदेश अध्यक्ष जाति विशेष को टार्गेट किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधान सीटों पर रालोद पूरी ताकत से एनडीए उम्मीदवार को जिताने का कार्य करेगी। सीटें का निर्णय रालोद और घटक दलों का संसदीय बोर्ड करेगा।

कहा पार्टी युवाओं के बीच पैठ बनाने के लिए कैंपस कनेक्ट अभियान चलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने रोहटा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया। विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय मल्लापुर, वीरेंद्र सिंह, मतलूब गौड़ मौजूद रहे।

सांसद डॉ. सांगवान के जूते चोरी

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने दोपहर में कमिश्नरी चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर और कचहरी के सामने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जब माल्यार्पण कर नीचे आए आए तो उनके जूते गायब मिले। काफी देर तक जूते ढूंढे गए लेकिन नहीं मिले।

मजबूरी में उन्हें बिना जूते पहने निकलना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान उनका स्वागत न होना और एक भी होर्डिंग न लगना चर्चा का विषय बना रहा। पत्रकारों ने यह सवाल भी किया। जिसको वह टाल गए। संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, विनय प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के लिए आज ताकत दिखाएंगे रालोद मुखिया जयंत, फतेहपुर सीकरी में स्वाभिमान सभा