विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर के नवादा में गंदे पानी के नाले से ग्रामीणों का जीवन दुश्वार

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:48 AM (IST)

मानेसर के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी का नाला ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ...और पढ़ें

गंदे पानी की वजह से लोगों का जीना दूभर (एआई जेनरेटेड इमेज )

गंदे पानी की वजह से लोगों का जीना दूभर (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मानेसर के नवादा में औद्योगिक नाला बना परेशानी का सबब।

  2. नाले से उठती दुर्गंध से ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर चिंतित।

  3. शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष।

जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया एचएसआईआईडीसी का नाला नवादा के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

नाले के आसपास बने घरों में रहने वाले लोग रोजाना उठती बदबू से बेहाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है।

लोगों का जीना हुआ दूभर

पिछले कुछ दिनों से नाले से उठने वाली बदबू और तेज हो गई है। सुबह और शाम के समय आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल जाती है।

नाले के नजदीक बने मकानों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बदबू के कारण घरों में रहना और खिड़की-दरवाजे खोलना तक मुश्किल हो गया है।

आसपास के वातावरण पर पड़ सकता है असर

ग्रामीणों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला आबादी के बीच से गुजरता है, लेकिन इसकी सफाई और निकासी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों को आशंका है कि समस्या बनी रही तो आसपास के वातावरण और उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

निवासियों ने संबंधित विभाग से नाले की सफाई कराने, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और बदबू से निजात दिलाने की मांग की है।

इंटरनेट मीडिया पर शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। मानेसर के एसडीएम लोकेश यादव ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तावड़ू में 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार