विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर में अवैध रूप से गंदा पानी खाली करते पकड़े गए दो टैंकर, लगाया 1 लाख का जुर्माना 

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (IST)

मानेसर नगर निगम ने नालों में अवैध रूप से गंदा पानी खाली कर रहे दो टैंकरों को पकड़ा है। दोनों ...और पढ़ें

मानेसर में अवैध गंदा पानी खाली करने वाले दो टैंकर पकड़े ( फोटो स्रोत : जागरण)

मानेसर में अवैध गंदा पानी खाली करने वाले दो टैंकर पकड़े ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. मानेसर में गंदा पानी खाली करते दो टैंकर पकड़े गए।

  2. प्रत्येक टैंकर पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

  3. नगर निगम ने कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

गोविंद कुमार, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में नालों में अवैध रूप से गंदा पानी खाली करने वाले टैंकर संचालकों के विरुद्ध नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है।

बुधवार शाम को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कार्रवाई करते हुए गंदा पानी खाली कर रहे दो टैंकरों को पकड़ लिया। दोनों टैंकर चालक एचएसआईआईडीसी के नाले में अवैध रूप से गंदा पानी डाल रहे थे।

लगाया गया 50 हजार का जुर्माना..

निगम की टीम ने दोनों टैंकरों को मौके पर पकड़कर इंपाउंड कर लिया। साथ ही दोनों पर 50 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह दोनों टैंकर संचालकों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

नगर निगम क्षेत्र में गंदे पानी को टैंकर माफियाओं द्वारा रोजाना अवैध रूप से खाली किया जा रहा है। सेक्टर 90 चौक के नजदीक एचएसआईआईडीसी के नाले में रोजाना टैंकर खाली किए जा रहे हैं। टैंकर संचालक निर्धारित स्थान पर गंदा पानी खाली करने के बजाय नालों और अन्य स्थानों पर इसे डालकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

लोगों के स्वास्थ्य को खतरा

इससे पर्यावरण प्रदूषण और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा पैदा हो सकता है। बुधवार शाम को संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों टैंकरों के खिलाफ कार्रवाई की।

निगम की ओर से दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और वाहनों को इंपाउंड कर लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन एसबीएम निजेश भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मलबा प्रबंधन योजना को मिली मंजूरी, प्रशासन का निर्देश, अब बिना अनुमति के काम पर लगेगी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।