मानेसर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 7.60 करोड़ का खर्च, नई एजेंसी संभालेगी जिम्मा
मानेसर नगर निगम क्षेत्र में अगले छह महीने के लिए 7.60 करोड़ रुपये की लागत से सफाई कराई जाएगी। यह ...और पढ़ें

मानेसर में सफाई पर खर्च होंगे 7.60 करोड़ रुपये ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
मानेसर में छह माह की सफाई पर 7.60 करोड़ खर्च।
बड़े टेंडर की मंजूरी तक छोटे टेंडर से काम होगा।
मौजूदा एजेंसी पर खराब सफाई के गंभीर आरोप लगे।
जागरण संवाददाता, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बड़े टेंडर को मंजूरी मिलने तक छोटे टेंडर के जरिए सफाई कराई जाएगी। अगले छह महीने में इस पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। मौजूदा एजेंसी को तीन नवंबर तक काम करना है। इसके बाद नई एजेंसी सफाई का जिम्मा संभालेगी। नगर निगम ने पांच साल के लिए रोड स्वीपिंग का करीब 107 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।
कम मैनपॉवर के लिए नगर निगम को मिला नोटिस
मंजूरी के लिए इसे मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने तक छोटे टेंडर के तहत सड़कों की सफाई कराई जाएगी। फिलहाल मानेसर में पेस्टटेक सोलुशन एजेंसी काम कर रही है। उस पर लगातार आरोप लग रहे हैं। कम मैनपावर लगाने के लिए नगर निगम ने एजेंसी को नोटिस दिया है।
कर्मचारियों के हितों की अनदेखी के आरोप भी हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था खराब है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा जलाने की घटनाएं जारी हैं। ग्रेप लागू होने के बावजूद सड़कों के किनारे धूल फैली रहती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
नगर निगम को सख्ती बरतने की जरूरत
सेक्टर दो में प्रदूषण मापक मशीन लगी है। लेकिन, उसके दायरे में भी सफाई व्यवस्था खराब है। प्रदूषण के कारण मानेसर देशभर में चर्चा में है।
नगर निगम को इस दिशा में सख्ती बरतने की जरूरत है। नगर निगम के एक्सईएन एसबीएम निजेश कुमार ने बताया कि नई एजेंसी को काम सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 69000% बढ़ा मूवी थियेटर चलाने वाली कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट हो गया 23 गुना; शेयर में लगा अपर सर्किट
