विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध, मानेसर एलिवेटेड निर्माण को लेकर आया ट्रैफिक प्लान

Published: Sun, 17 May 2026 02:41 AM (IST)

मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। ...और पढ़ें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया।

HighLights

  1. मानेसर एलिवेटेड निर्माण के कारण भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

  2. सुबह 9 से रात 9 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित।

  3. पचगांव चौक से आईएमटी चौक तक लागू।

जागरण संवाददाता, मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे को मानेसर गांव में एलिवेटेड किए जाने को लेकर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक पचगांव चौक से आइएमटी चौक तक भारी वाहनों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भारी वाहन पचगांव चौक से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते से पटौदी रोड और फरुखनगर रोड से होते हुए द्वारका एक्सप्रेस वे व अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। इस दौरान पचगांव चौक और आईएमटी चौक पर नाकेबंदी की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी की

इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी की जा चुकी है। बता दें कि, दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित मानेसर में एलिवेटेड का निर्माण किया जाना है। इसको देखते हुए जयपुर से दिल्ली लाइन को बंद किया जा चुका है। केवल सर्विस लेन से वाहन गुजरने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

शनिवार को भी शनि मंदिर तक जाम की स्थिति बनी रही थी। जाम से निपटने और वाहनों का दबाव कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर से क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, खाका हो रहा तैयार; निगम कार्यालय में हुई चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।