विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 गुरुग्राम के मानेसर में प्रदूषण का सितम जारी, खोखले निकले निगम के दावे 

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:31 PM (GMT+05:30)

मानेसर में लगातार बढ़ रहे धूल प्रदूषण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक बना हुआ है।    

गुरुग्राम के मानेसर में प्रदूषण का सितम जारी (फोटो स्रोत : जागरण )

गुरुग्राम के मानेसर में प्रदूषण का सितम जारी (फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. मानेसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खतरनाक स्तर पर।

  2. सड़कों पर उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर।

  3. निगम आयुक्त के निर्देशों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं।

गोविंद कुमार, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है।

इसके बाद भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर की सड़कों पर उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

मुख्य सड़कों से लेकर सर्विस लेन तक धूल की मोटी परत जमा है। वाहनों के गुजरने के साथ ही धूल के गुबार उड़ने लगते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण और बढ़ रहा है।

नगर निगम के आयुक्त द्वारा पिछले सप्ताह ही क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान आयुक्त प्रदीप सिंह ने एनएचएआई और जीएमडीए के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आयुक्त के दौरे के बाद भी हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़े मार्गों, औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में धूल उड़ने की समस्या बनी हुई है। कई जगह निर्माण कार्यों के बाद सड़क किनारे मिट्टी और मलबा पड़ा हुआ है।

वाहनों की आवाजाही से फैल रहा धूल

वाहनों की आवाजाही से यह धूल हवा में फैल रही है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर धूल का गुबार अधिक दिखाई देता है।

प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बने रहने के बावजूद नगर निगम की ओर से नियमित रोड स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और सड़कों के किनारे जमा मिट्टी हटाने की व्यवस्था प्रभावी तरीके से नहीं की जा रही है।

जीएमडीए और एनएचएआई की सड़क किनारे जमा धूल

दिल्ली जयपुर हाईवे के साथ नए गुरुग्राम के सेक्टर में जीएमडीए की सड़कों किनारे धूल मिट्टी जमी हुई है। एचएसआइआइडीसी की सड़कों किनारे भी धूल जमा है। नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कों से सफाई कराई जा रही है।

ऐसे में सफाई एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। नियमित सफाई होने के बाद भी आखिर क्यों सड़कों किनारे धूल फैली हुई है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह का कहना है कि इसको लेकर बैठक की जाएगी और सख्ती बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें- नया कनेक्शन हो या बिल सुधार, अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम; वसुंधरा में बन रही बिजली निगम की बिल्डिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।