गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त, अब लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं
नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने रात में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों और एजेंसियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए नियमित सफाई और कूड़ा जलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
-1795546055309_m.webp)
नगर निगम मानेसर की सफाई व्यवस्था पर संयुक्त आयुक्त का सख्त रुख ( एआअई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
संयुक्त आयुक्त ने रात में मानेसर की सफाई व्यवस्था परखी।
कर्मचारियों को नियमित सफाई और कूड़ा जलाने से रोकने के निर्देश।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश।
गोविंद कुमार, मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है।
रविवार रात संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों पर सफाई, कूड़े के ढेर और कूड़ा जलाने वाली जगहों की जांच की।
निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
संयुक्त आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों, सार्वजनक स्थानों और खाली प्लाटों में कूड़ा जमा न होने दिया जाए। कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने को भी कहा।
लापरवाही बरनते वालों की खैर नहीं
पुनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर को स्वच्छ रखने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।