विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर में दर्दनाक हादसा, मां के छठ व्रत का दौरा लेकर घाट जा रहे बेटे की करंट लगने से मौत; परिवार में पसरा मातम

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:51 PM (IST)

मानेसर गांव में छठ पूजा के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें घाट जा रहे 25 वर्षीय लड़के की खुले बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. मानेसर में छठ पर्व के दिन दर्दनाक हादसा हुआ।

  2. घाट जा रहे 25 वर्षीय भोला की करंट लगने से मौत।

  3. खुले बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। छठ पर्व के दिन मानेसर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मां ने छठ का व्रत रखा हुआ था और बेटा दौरा लेकर घाट पर जा रहा था, तभी रास्ते में खुले पड़े बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। जिस घर में छठ की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है।

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है परिवार

मृतक की पहचान 25 साल के भोला के रूप में हुई है। भोला मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चक्की गांव के रहने वाले थे। वह पिछले कई साल से मानेसर गांव में परिवार के साथ रहते थे।

पिता मिथिलेश ने बताया कि भोला की मां ने छठ का व्रत रखा हुआ था। छठ पूजा करने वाले लोगों ने घर के पास ही कृत्रिम घाट बनाया था। भोला शाम पांच बजे दौरा लेकर घाट पर जा रहे थे।

घर के बाहर खुला बिजली का तार

पिता के अनुसार, घर से कुछ दूर आगे एक घर के बाहर खुला हुआ बिजली का तार पड़ा था, जो भोला को दिखा नहीं। यह तार घर के बाहर लड़ी लगाने के लिए डाला गया था। तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया।

स्वजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानेसर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पानी की किल्लत से परेशान लोग, लगाई मदद की गुहार, लेकिन कोई नहीं सुनने वाला..

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।