विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर लगेगा लगाम, धूल रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन तैनात; कूड़ा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:30 PM (IST)

दशहरा के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसी क्रम में नगर निगम मानेसर ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण ...और पढ़ें

धूल पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर उतरीं स्मॉग गन, जागरण

धूल पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर उतरीं स्मॉग गन, जागरण

HighLights

  1. मानेसर में ग्रेप-1 के तहत धूल नियंत्रण अभियान तेज।

  2. एंटी-स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से छिड़काव जारी।

  3. खुले में कूड़ा जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम मानेसर ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-1) के तहत सड़कों पर धूल रोकने की कवायद तेज कर दी है।

निगम क्षेत्र में सड़कों के किनारे जमा धूल-मिट्टी को उड़ने से रोकने के लिए ट्रीटेड पानी का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए पांच ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन, दो ट्रैक्टर माउंटेड मशीनों और नौ पानी के टैंकरों की मदद ली जा रही है।

वायु प्रदूषण पर काबू करने के उपाय

नगर निगम की ओर से फिलहाल उपलब्ध मशीनों और टैंकरों के माध्यम से अलग-अलग सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा सोमवार से नौ अतिरिक्त ट्रक माउंटेड एंटी स्माग गन भी निगम के बेड़े में शामिल होंगी।

इससे धूल नियंत्रण के लिए छिड़काव अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है। निगम का जोर सड़कों पर जमा धूल को उड़ने से रोकने और प्रदूषण के स्तर को कम करने पर है।

कूचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि ग्रेप के नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और सड़कों पर ट्रीटेड पानी के छिड़काव का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि खुले में कूड़ा डालने और कूड़े में आग लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम की यह पहल ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए धूल नियंत्रण के साथ खुले में कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टर-31 में झुकी इमारत, 4 मकानों को पुलिस का अल्टीमेटम; दहशत में लोग

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सुशांत लोक के बाद अब सेक्टर-31 में झुकी इमारत, पिलर धंसने से फर्श में दरारें; 4 परिवार होंगे बेघर