हरियाणा में अब घर का नक्शा पास कराना हुआ आसान, सिर्फ 7 दिन में मिलेगी अंतिम मंजूरी
हरियाणा सरकार ने भवन नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इस नई व्यवस्था में पंजीकृत आर्किटेक्ट स्वयं नक्शों को प्रमाणित कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।
-1795181058287_m.webp)
घर का नक्शा बनाते हुए इंजीनियर। (फोटो को AI से जनरेटे कराया गया है।)
HighLights
भवन नक्शे पास कराने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी।
पंजीकृत आर्किटेक्ट अब नक्शों को खुद प्रमाणित कर सकेंगे।
शुरुआती जांच सॉफ्टवेयर द्वारा, प्रक्रिया में आएगी तेजी।
गौरव सिंगला, नया गुरुग्राम। हरियाणा में भवन निर्माण के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत पंजीकृत आर्किटेक्ट अब भवन के नक्शों को खुद प्रमाणित कर सकेंगे।
वहीं, नक्शों की शुरुआती जांच अधिकारियों के बजाय सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 के अनुसार ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) में टो स्क्रूटनी की सुविधा शुरू कर दी है।
इस संबंध में विभाग की ओर से पिछले दिनों सभी जिला नगर योजनाकारों (फील्ड) को मेमो जारी किया गया है। नई व्यवस्था के तहत सेल्फ सर्टिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन जमा होने वाले भवन नक्शों की जांच ओबीपीएएस सॉफ्टवेयर करेगा।
अंतिम मंजूरी नहीं माना जाएगा
इसके लिए आर्किटेक्ट को नक्शे डीएक्सएफ फार्मेट में अपलोड करने होंगे। सॉफ्टवेयर नक्शे की जांच कर आटो स्क्रूटनी रिपोर्ट तैयार करेगा। साथ ही निर्धारित फीस की गणना कर प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी जारी करेगा। हालांकि, साफ्टवेयर से जारी प्रोविजनल सर्टिफिकेट को अंतिम मंजूरी नहीं माना जाएगा।
वहीं, संबंधित जिला नगर योजनाकार को प्रोविजनल मंजूरी मिलने के सात कार्यदिवस के भीतर आवेदन, नक्शे, आटो स्क्रूटनी रिपोर्ट, हरियाणा बिल्डिंग कोड के नियमों और फीस की गणना का सत्यापन करना होगा।
सभी जानकारी सही मिलने पर डीटीपी अंतिम स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी करेगा। किसी तरह की कमी या नियमों में उल्लंघन मिलने पर संबंधित आवेदक को आपत्तियां बताई जाएंगी।
2 महीने तक साफ्टवेयर की जांच होगी
विभाग ने नई व्यवस्था को शुरू करने के बाद दो महीने की शुरुआती अवधि तय की है, जो तीन जनवरी 2027 तक रहेगी। इस दौरान नक्शों की जांच में साफ्टवेयर की कोई तकनीकी खामी, गलत गणना या नियमों के अनुसार जांच में अंतर सामने आता है तो इसकी जानकारी विभाग की आइटी टीम को देनी होगी।
आईटी टीम इन कमियों को दूर कर साफ्टवेयर में जरूरी सुधार करेगी। टाउन प्लानिंग के महानिदेशक कार्यालय ने हरियाणा टाउन प्लानिंग सभी जिला नगर योजनाकारों को निर्देश दिए हैं कि वे नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करें और सात कार्यदिवस के भीतर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।
इस व्यवस्था से भवन नक्शे पास कराने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, शुरुआती दो महीने तक साफ्टवेयर की जांच के साथ अधिकारियों का सत्यापन भी जारी रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।