गुरुग्राम के सेक्टर-44 में बनेगा सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल, पांच एकड़ जमीन चिह्नित
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) गुरुग्राम के सेक्टर-44 में एक सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल बनाने की तैयारी कर रहा है, ...और पढ़ें

एचएसवीपी ने सेक्टर-44 में सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सेक्टर-44, गुरुग्राम में पांच एकड़ जमीन पर स्कूल बनेगा।
पांच मंजिला भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा।
आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वीमिंग पूल, रोबोटिक्स लैब होंगी।
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-44 में सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल के लिए रमाडा होटल के पास करीब पांच एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार महीने में स्कूल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
स्कूल का भवन पांच मंजिला होगा और इसे ग्रीन बिल्डिंग के आधार पर तैयार किया जाएगा। सलाहकार कंपनी भवन का डिजाइन तैयार करने के साथ निर्माण लागत, फायर उपकरण, सोलर पावर सिस्टम, सीसीटीवी और इंटीरियर पर होने वाले खर्च का भी आकलन करेगी।
स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। भूतल पर 750 वर्ग मीटर में स्वीमिंग पूल, चेंजिंग रूम, रिसेप्शन, प्रशासनिक कार्यालय और यूकेजी की कक्षाएं होंगी। पहली मंजिल पर कैफेटेरिया और योगा रूम होगा।
मल्टीपर्पज हॉल, लाइब्रेरी, म्यूजिक, डांस और रोबोटिक्स लैब होगी
दूसरी और तीसरी मंजिल पर 800-800 क्षमता वाले ऑडिटोरियम के साथ मल्टीपर्पज हॉल, लाइब्रेरी, म्यूजिक, डांस और रोबोटिक्स लैब होगी। चौथी मंजिल पर खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इंटरनेशनल बोर्ड में पढ़ाई के साथ रिसर्च, कला, संगीत, खेल और समग्र विकास पर जोर दिया जाता है।
