विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्थ डे पर बहन ने गिफ्ट की थी नई बाइक, द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्लिप होकर डिवाइडर से टकराया सिर; युवक की मौत

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:40 PM (IST)

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से 22 वर्षीय युवक सुमित कुमार का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ...और पढ़ें

डिवाइडर से टकराया युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

डिवाइडर से टकराया युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक फिसलने से युवक का सिर टकराया।

  2. 22 वर्षीय सुमित कुमार की हादसे में हुई दर्दनाक मौत।

  3. पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ सोसायटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।

मृतक की पहचान लखनऊ के गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-85 में किराये पर रहता था और यहां एक क्लब में काम करता था। पुलिस के अनुसार सुमित शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली से गुरुग्राम आ रहे थे।

सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में रामप्रस्थ सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान उनका सिर सीधे डिवाइडर से टकरा गया।

आसपास के लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई हेलमेट बरामद नहीं हुआ, जिससे आशंका है कि वह बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे।

नई बाइक को लेकर खुश था युवक

परिवार ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही बहन ने जन्मदिन पर सुमित को नई बाइक गिफ्ट की थी। वह नई बाइक को लेकर काफी खुश था। परिवार में उसकी मौत से कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर पर हादसे में कारोबारी के पुत्र की मौत, क्रेटा का दरवाजा खोलते समय हुआ हादसा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-बांदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टोल प्लाजा पर खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; 13 यात्री घायल