विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 24 घंटे का 'वाटर शटडाउन': DLF, साइबर सिटी समेत इन इलाकों में कल से ठप रहेगी सप्लाई

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:55 AM (GMT+05:30)

जीएमडीए ने सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस निर्माण के कारण 23 अक्टूबर से गुरुग्राम के आधे हिस्से में दो दिन पानी की किल्लत की घोषणा की है।

जीएमडीए ने जारी किया नोटिस (AI-generated image)

जीएमडीए ने जारी किया नोटिस (AI-generated image)

HighLights

  1. गुरुग्राम में 23 अक्टूबर से दो दिन पानी की किल्लत रहेगी।

  2. सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस का निर्माण कार्य।

  3. जीएमडीए ने निवासियों से पानी का किफायत से उपयोग करने की अपील।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर के आधे हिस्से में दो दिन तक पानी की किल्लत रहेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस के निर्माण के चलते 23 अक्टूबर सुबह दस बजे से 24 अक्टूबर शाम छह बजे तक मास्टर जलापूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में प्राधिकरण ने मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर उन्नयन कार्य चल रहा है। इसी कारण बसई जल शोधन संयंत्र पर भी 23 अक्टूबर सुबह दस बजे से 24 अक्टूबर सुबह दस बजे तक शटडाउन रहेगा। 24 घंटे तक पीने के पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति सामान्य हो पाएगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

शटडाउन के कारण बसई, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, सुखराली और गोशाला बूस्टर से जुड़े गांव और कालोनियां प्रभावित होंगी।

इसके अलावा सेक्टर 37, 34, सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, सेक्टर 10ए, सेक्टर 14, 15, 16, 17, 18, सेक्टर 27 से 32, सेक्टर 38, 39, 40, 41, 43, सेक्टर 45-46 आंशिक, डीएलएफ फेज 1 से 4, साइबर सिटी, उद्योग विहार फेज एक से पांच, साउथ सिटी-एक, सुशांत लोक-ए और एमजी रोड एरिया में भी पानी नहीं आएगा।

किफायत से उपयोग की अपील

प्राधिकरण के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि 22 से 24 अक्टूबर तक पानी का किफायती उपयोग करें और पहले से भंडारण कर लें। ताकि पूरी तरह सूखे की स्थिति से बचा जा सके। प्राधिकरण ने उपायुक्त, नगर निगम और संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना भेज दी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुशांत लोक में 2 क्रेन पर टिकाई 5 मंजिला बिल्डिंग, अगर ढाई इंच से ज्यादा झुकी तो तोड़ दी जाएगी

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या च्यूइंग गम फेंकने पर लगेगा ₹500 का जुर्माना