विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक बाइक पर 133 तो दूसरी पर 31 चालान लंबित, दो मोटरसाइकिलों पर निकला 7.45 लाख रुपये का बकाया; पुलिस ने किया जब्त

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:35 PM (IST)

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और चालान राशि जमा न करने पर दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। इन बाइकों पर कुल 7.45 लाख रुपये के लंबित चालान थे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम में दो बाइक जब्त कीं।

  2. इन बाइकों पर 7.45 लाख रुपये के चालान लंबित थे।

  3. बिना हेलमेट, बीमा न होने पर चालान हुए थे।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने और चालान राशि जमा न करने पर ट्रैफिक पुलिस लगातार वाहनों को जब्त कर रही है।

इसी कड़ी में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बाइक को जब्त किया। इन पर सात लाख 45 हजार रुपये की चालान राशि लंबित थी।

मोटरसाइकिल पर चार लाख से ज्यादा का चालान

ट्रैफिक पुलिस स्टेशन एक के प्रभारी इंस्पेक्टर लोकेश और उनकी टीम ने एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। वाहन चालक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए। वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर कुल 31 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 4,84,000 रुपये थी। इनमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा बिना बीमा के वाहन चलाने से संबंधित चालान शामिल थे।

वाहन चालक ने नहीं भरे 133 चालान

दूसरी कार्रवाई में जोनल आफिसर आर्टेमिस टी-प्वाइंट एसआइ राजपाल और उनकी टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। इस मोटरसाइकिल पर कुल 133 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 2,61,000 रुपये थी।

इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना बीमा के वाहन चलाने तथा रोड मार्किंग का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों से संबंधित चालान शामिल थे। दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में META ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; क्या है मांग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।