सावधान ! गुरुग्राम में सड़क पर कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं, अब एआई करेगा निगरानी
गुरुग्राम नगर निगम शहर में खुले में कचरा डालने वालों पर निगरानी के लिए 150 संवेदनशील स्थलों पर एआई-आधारित सीसीटीवी ...और पढ़ें

गुरुग्राम में एआई कैमरे रखेंगे कचरा डालने वालों पर कड़ी नजर ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
150 कचरा संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे।
कचरा डालने वाले व्यक्ति और वाहन की होगी पहचान, मिलेगी चेतावनी।
नियम तोड़ने वालों पर लगाया जाएगा जुर्माना, ट्रायल शुरू हुआ।
संदीप कुमार, गुरुग्राम। शहर में खुले में कचरा डालकर गंदगी फैलाने वालों पर अब तकनीक से निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम गुरुग्राम शहर के 150 कचरा संवेदनशील स्थलों (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स) पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है।
इन कैमरों से कचरा डालने वाले व्यक्ति के साथ-साथ उसके वाहन की भी पहचान की जा सकेगी। कैमरों के साथ अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से मौके पर ही लोगों को कचरा नहीं डालने की चेतावनी दी जाएगी।
तकनीक का ट्रायल शुरू
नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में इस तकनीक का ट्रायल शुरू हो गया है। योजना के तहत लगाए जाने वाले एआई आधारित कैमरे कचरा डालने की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि कोई व्यक्ति सड़क किनारे, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालता है, तो कैमरे में उसकी तस्वीर और गतिविधि रिकॉर्ड होगी।
साथ ही, यदि वह किसी वाहन से कचरा फेंकता है, तो वाहन की भी पहचान की जा सकेगी। इस तरह केवल वाहन नंबर ही नहीं, बल्कि कचरा डालने वाले व्यक्ति की पहचान भी कार्रवाई का आधार बनेगी।
अनाउंसमेंट से मौके पर ही मिलेगी चेतावनी
कैमरों के साथ लगाए जाने वाले अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए लोगों को मौके पर ही चेतावनी दी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को मौके पर ही रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।
जुर्माना लगाने की भी तैयारी
शहर में करीब 150 ऐसे स्थान चिह्नित हैं, जहां नियमित रूप से कचरा डाले जाने से गंदगी फैलती है। नगर निगम इन स्थानों पर निगरानी बढ़ाकर कचरा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा। कैमरों से प्राप्त तस्वीरों और रिकार्डिंग के आधार पर संबंधित व्यक्ति या वाहन की पहचान कर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि अभी निर्धारित की जानी है। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी निगम के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
शहर के 150 कचरा संवेदनशील स्थलों पर एआइ आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। इनमें कचरा डालने वाले व्यक्ति और वाहन दोनों की पहचान करने की व्यवस्था होगी। अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से मौके पर ही चेतावनी दी जाएगी कि यहां कचरा न डालें। सेक्टर-34 में इसका ट्रायल शुरू किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।--डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
यह भी पढ़ें- प्रदूषण को लेकर कितनी गंभीर गुरुग्राम की फैक्ट्रियां? प्रशासन की कार्रवाई में सामने आई ये सच्चाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।