विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण को लेकर कितनी गंभीर गुरुग्राम की फैक्ट्रियां? प्रशासन की कार्रवाई में सामने आई ये सच्चाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM (IST)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुग्राम और मानेसर में उद्योगों का ...और पढ़ें

गुरुग्राम में उद्योगों की प्रदूषण जांच, चार में लगे मिले उपकरण ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में उद्योगों की प्रदूषण जांच, चार में लगे मिले उपकरण ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. CPCB के आदेशों पर उद्योगों का निरीक्षण शुरू हुआ।

  2. गुरुग्राम-मानेसर में चार उद्योगों में APCD उपकरण पाए गए।

  3. दो औद्योगिक इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी थीं।

संदीप कुमार, गुरुग्राम। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (एपीसीडी) नहीं लगाने वाले उद्योगों को बंद करने के आदेश के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

गुरुग्राम और मानेसर में की गई जांच के दौरान चार उद्योगों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगे हुए मिले, जबकि दो उद्योग पहले ही बंद हो चुके हैं।

मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाई थी गड़बड़ी की जानकारी

जांच में सामने आया कि कुछ उद्योगों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण करा रखा था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसकी जानकारी मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाई थी।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम उत्तर के क्षेत्रीय अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया है। दोनों उद्योगों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगे हुए मिले हैं।

इन उपकरणों के माध्यम से उत्सर्जन की निगरानी की जा रही है। वहीं, गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी दो उद्योगों का निरीक्षण किया गया है। दोनों उद्योग निर्धारित मानकों के अनुसार काम करते मिले हैं। इनके यहां भी एपीसीडी लगाए गए हैं।

दो उद्योग पहले ही हो चुके हैं बंद

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, जिन उद्योगों को लेकर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे, उनमें से दो इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी हैं। वहीं, अन्य इकाइयों की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जिन उद्योगों में उपकरण लगे हैं, वहां इनके संचालन और निगरानी की व्यवस्था भी जांची जा रही है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

सीपीसीबी ने दिए थे बंद करने के आदेश

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं लगाने और निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले एनसीआर के 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद करने के आदेश दिए थे। इनमें शामिल सभी छह का निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने बनाया रिकॉर्ड, 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।