विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने बनाया रिकॉर्ड, 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

पंजाब की मंडियों से अब तक 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की लिफ्टिंग हो चुकी है, जबकि कुल 183 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

पंजाब में धान की रिकॉर्ड लिफ्टिंग। फाइल फोटो (जागरण)

पंजाब में धान की रिकॉर्ड लिफ्टिंग। फाइल फोटो (जागरण)

HighLights

  1. पंजाब में 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान।

  2. 8.28 लाख किसानों को 42,404 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान।

  3. सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने को प्रतिबद्ध।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब की मंडियों से अब तक 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। कुल आवक 186 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गई है, जिसमें से 183 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीद के बाद 8,28,793 किसानों के बैंक खातों में 42,404 करोड़ रुपये से अधिक जमा कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में खरीद जारी है। सरकार के अनुसार, 72 घंटे के निर्धारित खरीद समय के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत 85.99 प्रतिशत तक पहुंचा है।

मंडियों में खरीद और उठान सुचारू रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर तालमेल किया जा रहा है, ताकि फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को उपज बेचने में परेशानी न आए। कटारूचक ने कहा कि सरकार किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।