गुरुग्राम में फिर दिखा थार का कहर, जेनपैक्ट रेड लाइट पर बाइक को मारी टक्कर से युवक की मौत; ड्राइवर फरार
गुरुग्राम में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जेनपैक्ट रेड लाइट के पास तेज रफ्तार थार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी के पास जेनपैक्ट रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाते हुए थार चालक ने टक्कर मार दी। एआई इमेज
HighLights
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल हुआ।
थार चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक बार फिर थार गाड़ी की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पहाड़ी के पास जेनपैक्ट रेड लाइट पर खड़ी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाते हुए थार चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
गोंडा का रहने वाला है मृतक
मृतक की पहचान गोंडा जिले के मनकापुर गांव निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद इदरीश के रूप में की गई। हादसे में घायल आशिक अली गोंडा के बोहिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल, उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
मामले में इदरीश के रिश्तेदार मो. नईम ने सेक्टर 53 थाने में थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। नईम ने बताया कि वह सभी लोग पीओपी का काम करते हैं और दिल्ली के मालवीय नगर में किराये से रहते थे। इस समय उनका काम गुरुग्राम के एमथ्रीएम में चल रहा था।
थार का ड्राइवर मौके से फरार
सोमवार रात करीब दस बजे सभी लोग बाइक से जेनपैक्ट चौक होते हुए दिल्ली जा रहे थे। एक बाइक पर नईम व अन्य दोस्त था। दूसरी बाइक पर आशिक अली व इदरीश बैठे थे। जब वे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जेनपैक्ट रेड लाइट के पास पहुंचे तो रेड लाइट हो गई।
सभी ने अपनी बाइक रोक ली। रेड लाइट पर खड़ी इदरीश की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आई थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना के बाद थार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इदरीश और आशिक अली करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। दोनों को पहले नारायणा अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें सफदरजंग भेज दिया गया है। यहां डाॅक्टरों ने इदरीश को मृत घोषित कर दिया।
सेक्टर 53 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को स्वजन को सौंप दिया। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही थार गाड़ी की पहचान कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पेट और सीने पर चाकू मारकर 12 हजार लूटे, गुरुग्राम में दूध कारोबारी के साथ वारदात; आरोपी दबोचा
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में MG रोड पर बनेगा अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर? सिकंदरपुर में ट्रैफिक सुधारने की कवायद शुरू
