पेट और सीने पर चाकू मारकर 12 हजार लूटे, गुरुग्राम में दूध कारोबारी के साथ वारदात; आरोपी दबोचा
गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट में एक दूध विक्रेता पर चाकू से हमला कर 12 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ...और पढ़ें

गुरुग्राम में चाकू मारकर कारोबारी को लूटा। फोटो: सांकेतिक
HighLights
सेक्टर-7 मार्केट में दूध विक्रेता पर चाकू से हमला
पीड़ित नरेंद्र भड़ाना से 12 हजार रुपये की लूट
पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी को पकड़ा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट के पास सोमवार रात एक दूध विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला कर 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। अस्पताल में पीड़ित का बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा लिया है शुरुआती जांच में मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
चाकू से हमला कर रुपये लूटे
न्यू कॉलोनी निवासी पीड़ित नरेंद्र भड़ाना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दूध सप्लाई का काम करते हैं। रोज की तरह वह सोमवार रात करीब नौ बजे सेक्टर-7 मार्केट में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के काम से गए थे।
जब वह कलेक्शन के कुल 12,000 रुपये नकद लेकर लौट रहे थे, तभी एक युवक ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उन पर हमला बोल दिया। आरोपित ने पेट और सी पर चाकू से वार किए।
12 हजार रुपये का बैग लेकर भागा
पीड़ित ने बचाव करते हुए जब आरोपित को पकड़ना चाहा तो वह उसके पास से 12,000 रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गया। हमले में नरेंद्र घायल होकर लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने आरोपित को रात में पकड़ा
न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर आरोपित की पहचान कर उसे रात में ही पकड़ लिया। आरोपित की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में की गई। थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
