NH-48 पर धू-धू कर जली चलती Swift कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। चालक ने ...और पढ़ें

NH-48 पर धू-धू कर जली चलती Swift कार ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
बिलासपुर चौक के पास चलती कार में लगी आग।
मारुति स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर खाक हुई।
चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास बुधवार को चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने गाड़ी रोक दी और तुरंत बाहर निकल गया।
इससे उसकी जान बच गई, जबकि आग से कार पूरी तरह जल गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
दिल्ली से जयपुर जा रही थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। बिलासपुर चौक के पास पहुंचते ही कार के इंजन वाले हिस्से से काला धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिलासपुर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर पहले से ही यातायात धीमा था।
पुलिस ने शुरू कराया यातायात सुचारू
कार में आग लगने से वाहनों की कतारें लग गईं। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
