विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के सुशांत लोक में 5 मंजिला इमारत दो दिन में डेढ़ इंच और झुकी, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:49 PM (IST)

गुरुग्राम के सुशांत लोक-एक में पांच मंजिला इमारत का झुकाव दो दिन में डेढ़ इंच बढ़कर चार इंच हो गया ...और पढ़ें

सुशांत लोक में अब चार इंच झुक गई पांच मंजिला इमारत को प्रशासन ने तोड़ने का निर्णय किया है।

सुशांत लोक में अब चार इंच झुक गई पांच मंजिला इमारत को प्रशासन ने तोड़ने का निर्णय किया है।

HighLights

  1. इमारत का झुकाव ढाई इंच से बढ़कर चार इंच हुआ।

  2. आपदा प्रबंधन विभाग ने इमारत को पूरी तरह असुरक्षित घोषित किया।

  3. जिला प्रशासन इमारत को तोड़ने की तैयारी में जुटा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक में झुकी पांच मंजिला इमारत का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को डिजास्टर मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग टीम ने दोबारा निरीक्षण किया तो पाया कि इमारत का झुकाव ढाई इंच से बढ़कर चार इंच हो गया है, यानी दो दिन में डेढ़ इंच और झुक गई। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने इमारत को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है।

इमारत को लेकर गुरुवार दोपहर बादशाहपुर एसडीएम संजीव सिंगला की अध्यक्षता में सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक हुई। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, डीटीपी, सुशांत लोक थाना पुलिस, प्लाट मालिक, बिल्डिंग मालिक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि यह बिल्डिंग पूरी तरह अनसेफ है और इसे तोड़ना ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है। रिपोर्ट के बाद अब जिला प्रशासन जल्द ही निर्णय लेगा कि इसे कब और कैसे तोड़ा जाएगा। इसके लिए तकनीकी टीम से भी राय ली जा रही है ताकि आसपास की इमारतों को नुकसान न हो।

मंगलवार को इमारत झुकने की सूचना पर सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और एहतियातन आसपास की तीन इमारतों को खाली करा दिया गया था।

इन इमारतों में रहने वाले 12 परिवार फिलहाल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं।हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस चौबीसों घंटे मौके पर तैनात है और पूरे इलाके को बैरिकेड कर दिया गया है। लोगों को इमारत के पास न जाने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के बजघेड़ा में श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या, डंडों से वार कर दो आरोपित फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुशांत लोक में 2 क्रेन पर टिकाई 5 मंजिला बिल्डिंग, अगर ढाई इंच से ज्यादा झुकी तो तोड़ दी जाएगी