विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेसहारा बेजुबान पशुओं के लिए सहारा बनीं गुरुग्रामं की गौशालाएं, ऐसे हो रही देखभाल

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:44 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में घायल और बेसहारा गोवंशियों को नगर निगम, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से नया जीवन मिल रहा ...और पढ़ें

बेसहारा बेजुबान पशुओं के लिए सहारा बनीं गुरुग्रामं की गौशालाएं, ऐसे हो रही देखभाल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

बेसहारा बेजुबान पशुओं के लिए सहारा बनीं गुरुग्रामं की गौशालाएं, ऐसे हो रही देखभाल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. घायल गोवंशियों को गोशालाओं में मिल रहा नया जीवन।

  2. नगर निगम, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाएं कर रहीं मदद।

  3. गोशालाओं में उपचार, भोजन और देखभाल की व्यवस्था।

वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बेजुबान गोवंशी की मदद के लिए जब कोई स्थानीय व्यक्ति आगे आता है, तो उसके लिए जिंदगी की एक नई राह खुल जाती है। साइबर सिटी में ऐसे ही गोवंशियों को नगर निगम कर्मी, पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं और गोशालाओं के माध्यम से नया जीवन मिल रहा है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर निगमकर्मी और गोसेवक सड़क किनारे घायल और बेसराहा गोवंशियों को उठाकर गोशालाओं तक पहुंचाते हैं। इसके बाद यहां उपचार, भोजन और नियमित देखभाल के माध्यम से उन्हें स्वस्थ करने का प्रयास किया जाता है।

दूसरे गौवंशियों के साथ रह रहीं गायें 

कार्टरपुरी स्थित कामधेनु धाम गोशाला में शंखपुष्पी, पृथ्वी और नैनी ऐसी ही गायें हैं, जिन्हें घायल अवस्था में सड़क किनारे मिलने के बाद नगर निगम की टीम गोशाला लेकर पहुंची थी। अब ये गायें स्वस्थ हैं और गोशाला में दूसरे गोवंशियों के साथ रह रही हैं।

गोशाला के अध्यक्ष एवं हरियाणा गोसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष पूरन यादव लोहचब के अनुसार, यहां गोवंशियों की देखभाल के लिए चिकित्सक, ग्वाले और पौष्टिक चारे की व्यवस्था है। प्रत्येक गोवंशी की जियो टैगिंग कर उसका रिकार्ड भी रखा जाता है। नंदू और डीसी जैसे नाम वाले नंदी भी गोशाला के परिवार का हिस्सा हैं।

पुलिस ने बचाया, गोसेवा धाम में मिला आश्रय

गाड़ौली खुर्द स्थित माधव गोसेवा धाम में भी बेसहारा गोवंशियों की देखभाल की जा रही है। किराये की जमीन पर संचालित इस गोशाला में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बचाए गए गोवंशियों को आश्रय दिया गया है।

गोशाला प्रबंधन के अनुसार, गोवंशियों के जन्म की तिथि के आधार पर उनका नामकरण होता है। गायों और बछड़ों की देखभाल के साथ उनके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। आसपास के लोग भी गोशाला से जुड़े हुए हैं और जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पहुंचकर गोसेवा करते हैं।

जिले में गोशालाओं की स्थिति- 18 गोशालाएं जिले में पंजीकृत सूची में शामिल

- 14,893 गोवंशी विभागीय सूची में दर्ज।

- 3,278 गोवंशी फरुखनगर की श्री गौशाला में सबसे अधिक।

- 1,873 गोवंशी कार्टरपुरी स्थित कामधेनु धाम में दर्ज।

- 1,729 गोवंश गुरुग्राम की श्री गुड़गांव गौशाला सभा में दर्ज।

बेजुबानों को बचाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ सामाजिक भागीदारी भी जरूरी है। किसी बेसहारा गोवंशी की सूचना देना और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना भी उसके जीवन को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। - सतीष कुमार तायल, संचालक, माधव गोसेवा धाम, गाड़ौली खुर्द

यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में औद्योगिक विस्तार के लिए भूमि की तलाश तेज, सर्किल रेट से चार गुना तक अधिक मुआवजा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।