विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर लड़के-लड़कियों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी; वीडियो वायरल

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:26 AM (IST)

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर लड़के-लड़कियों के दो गुटों में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल ...और पढ़ें

सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लड़के और लड़कियों के दो गुटों में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। वीडियो ग्रैब

सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लड़के और लड़कियों के दो गुटों में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर दो गुटों में पत्थरबाजी हुई।

  2. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  3. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लड़के और लड़कियों के दो गुटों में पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह से ही इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला डीएलएफ फेज-दो थाना क्षेत्र का है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां और कुछ लड़कों में पहले बहसबाजी होती है। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो जाता है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस झगड़े का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। यहां रात में कई महिलाएं और लड़कियां खड़ी रहती हैं और कई बार इस तरह की स्थिति बन जाती है। इससे आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम जिला अस्पताल में गंभीर मरीज को नहीं मिला इलाज, एंबुलेंस भी नहीं

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जाम का परमानेंट इलाज, ट्रकों के लिए बनेंगे नए रूट; GMDA ला रहा 'सिटी लॉजिस्टिक प्लान'