विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम जिला अस्पताल में गंभीर मरीज को नहीं मिला इलाज, एंबुलेंस भी नहीं

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:38 AM (IST)

गुरुग्राम के जिला नागरिक अस्पताल में एक ऑटो चालक की गंभीर रूप से बीमार पत्नी को चार दिन तक इलाज ...और पढ़ें

जिला अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल ( एआई जेनरेटेज इमेज)

जिला अस्पताल की कार्यशैली पर उठे सवाल ( एआई जेनरेटेज इमेज)

HighLights

  1. गुरुग्राम अस्पताल में गंभीर मरीज को नहीं मिला उपचार।

  2. चार दिन तक इलाज के लिए भटकता रहा ऑटो चालक।

  3. एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहन से लौटना पड़ा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त और बेहतर इलाज देने के दावों के बीच सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। यहां अपनी गंभीर हालत में पत्नी को लेकर पहुंचे एक ऑटो चालक ने चार दिन तक इलाज के लिए भटकने का आरोप लगाया है।

उसका दावा है कि अस्पताल में पत्नी को उपचार मिलने के बजाय पर्ची, फाइल और जांच के लिए इधर-उधर दौड़ाया जाता रहा। आखिरकार इलाज की आस में अस्पताल पहुंचे चालक को गंभीर हालत में पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती..

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑटो चालक का आरोप है कि 21 अक्टूबर को उसने 24 वर्षीय पत्नी अंशू को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इसके बावजूद उसे पर्चा बनवाने और फाइल तैयार कराने के लिए दौड़ाया गया।

जांच के लिए पांच हजार रुपये मांगे जाने का भी दावा किया गया है। चालक के अनुसार, चार दिन तक अस्पताल में परेशान होने के बावजूद पत्नी को समुचित उपचार नहीं मिला।

रिपोर्ट तैयार की गई...

रात करीब साढ़े दस बजे उसने एंबुलेंस के लिए 112 पर फोन किया। तीन बार काल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने निजी वाहन की व्यवस्था करने को कहा। आखिरकार वह बिना रेफर कराए ही गंभीर हालत में पत्नी को लेकर निजी अस्पताल चला गया। वीडियो को 12 लाख से अधिक बार देखा गया है।


वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया है। आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित करके रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट को सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डा. मनीष राठी, डीएमएस, जिला नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम

यह भी पढ़ें- मुंगेर में खड़े ट्रक से टकराई नारियल लदी पिकअप, पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौके पर मौत, झपकी बनी हादसे की वजह